25.5 C
Ranchi
Wednesday, August 12, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaमहिला अधिवक्ता के घर और इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी भीषण आग, लाखों...

महिला अधिवक्ता के घर और इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

गुमला न्यूज़ ब्यूरो – गणपत लाल चौरसिया

गुमलाः – गुमला जिला मुख्यालय स्थित बड़ाइक मुहल्ला की महिला अधिवक्ता शीला सिंह के मकान और इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में एकाएक आग लग गई,
 उक्त  सूचना मिलते ही घनी आबादी वाले उक्त बडाईक मोहल्ला क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल उक्त घटना की सूचना गुमला सदर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. इसके बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी एक घंटे बाद पहुंची, जिससेआम लोगों में गुस्सा देखा गया बाद में फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और घर और इलेक्ट्रॉनिक दुकान का शूटर तोड़कर  आग बुझाने में जुट गई. दुकान का शटर तोड़कर दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया. आग की लपटें तेज होने के कारण आसपास के लोगों में दहशत  था
बताया जाता है की घर मेंआग लगने के वक्त उक्त घर में परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था. क्योंकि महिला अधिवक्ता शीला सिंह पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थी, अतः बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची ले जाया गया है,फिलहाल रांची में  इलाजरत हैं. परिवार के सभी सदस्य उनके साथ रांची में ही हैं. घटना की सूचना उन्हें और उनके परिवार को दे दी गई है. इलेक्ट्रॉनिक
 दुकान का सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया है,
उक्त आग लगने से मकान और इलेक्ट्रॉनिक दुकान में
 फिलहाल कितने का नुकसान हुआ है, उकका आधिकारिक आकलन नहीं हो पाया है. हालांकि स्थानीय लोगों ने अगलगी में लाखों रुपये के सामान के जलकर राख होने की आशंका जताई है. आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया हैl

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading