26.1 C
Ranchi
Friday, August 14, 2026
Advertisement
HomeEntertainmentविभावि यूसेट में 'नशा मुक्ति जागरूकता' कार्यक्रम आयोजित

विभावि यूसेट में ‘नशा मुक्ति जागरूकता’ कार्यक्रम आयोजित

न्यूज – विजय चौधरी

हमारे विद्यार्थी जिम्मेदार नागरिक बने, भविष्य में देश का दायित्व संभाले: कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (UCET), हजारीबाग में बृहस्पतिवार को नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन स्वामी विवेकानंद सभागार में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ, अनुशासित एवं नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रो (डॉ) चंद्र भूषण शर्मा ने विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “आज जो विद्यार्थी है, उन्हें कुछ ही वर्षों के बाद राष्ट्र का दायित्व संभालना होगा।” इसलिए उन्हें सब के बारे में चिंतन करना होगा।

ब्रह्मकुमारी बहनों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि बहन समाज को जोड़ने का काम करते हैं। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नाटक और डांस-ड्रामा की कुलपति ने खूब सराहना की। कहा कि इसका मंचन शहर के प्रमुख स्थलो पर भी होनी चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए यूसेट निदेशक डॉ आशीष कुमार साहा ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थानीय इकाई की प्रमुख बहन हर्षा एवं बहन दीप्ति, बहन माधुरी एवं बहन जया ने विद्यार्थियों के साथ विभिन्न जागरूकता गतिविधियों में भाग लिया।

इस अवसर पर श्रीमती अर्चना रीना धान के निर्देशन में विद्यार्थियों ने अर्थपूर्ण नुक्कड़ नाटक एवं प्रभावशाली डांस ड्रामा की प्रस्तुति की।

इसके पश्चात ब्रह्मकुमारी बहन हर्षा के निर्देशन में ध्यान एवं मेडिटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को मानसिक शांति, आत्मसंयम और सकारात्मक सोच के महत्व से अवगत कराया गया। इसके पश्चात नशामुक्ति के प्रति जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में रक्षाबंधन कार्यक्रम के द्वारा एक दूसरे को सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में नशा मुक्ति जागरूकता नोडल विभाग के अध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा एवं यूसेट एवं बीसीए के शिक्षक एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही।

मंच संचालन श्रीमती अर्चना रीना धान ने किया। प्राध्यापक डॉ अरुण कुमार मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading