25.1 C
Ranchi
Friday, August 14, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaराहुल गांधी ने मेलोनी पर नहीं, PM के व्यवहार पर सवाल किया

राहुल गांधी ने मेलोनी पर नहीं, PM के व्यवहार पर सवाल किया

गुमला न्यूज ब्यूरो – गणपत लाल चौरसिया 

“केंद्र सरकार हर मुद्दे को गांधी परिवार से जोड़कर असल सवालों से बच रही”

गुमला : – गुमला – लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत ने आज कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी ने इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
भगत ने स्पष्ट करते हुए कहाकि राहुल गांधी ने मेलोनी के लिए नहीं कहा। प्रधानमंत्री जी जिस प्रकार विदेशों में जाते हैं और जिस प्रकार उनके जेस्चर होते हैं, उनके बारे में हमारे राहुल गांधी जी ने कहा है।
सांसद ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार किसी भी मुद्दे पर जवाब देने के बजाय उसे राहुल गांधी और गांधी परिवार से जोड़ देते है।
भगत ने कहा कि देश की. जनता महंगाई, बेरोजगारी, विदेश नीति और संसद में जवाबदेही जैसे असल मुद्दों पर जवाब चाहती है। लेकिन सरकार इन मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए बयानबाजी कर रही है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading