News – Vijay Chaudhary
विभावि पूरे देश का “आइकन विश्वविद्यालय” बने: कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा
झांकी में पुस्तकालय विज्ञान विभाग, समूह गायन में केबी महिला कॉलेज प्रथम
विनोबा भावे विश्वविद्यालय के बिनोदिनी पार्क में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को भव्य समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा आचार्य विनोबा भावे के चित्र पर पुष्पार्पण के उपरांत कुलपति ने परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर संत कोलंबा महाविद्यालय, मार्खम कॉलेज, अन्नदा महाविद्यालय की एनसीसी इकाइयां, सरस्वती विद्यामंदिर कुम्हारटोली का घोष दल, सुरक्षा कार्ड की टुकड़ी, यूसेट, लॉ कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना तथा कंप्यूटर साइंस विभाग की इकाइयों ने शानदार मार्च पास्ट की प्रस्तुति की। इस अवसर पर विभिन्न महाविद्यालय एवं विभागों की ओर से चलायमान झांकी तथा समूह गान की प्रस्तुतियां हुई। विश्वविद्यालय की प्रथम महिला श्रीमती सरिता शर्मा ने कार्यक्रम को सुशोभित किया।
झंडोत्तोलन के उपरांत अपने संबोधन में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा ने कहा कि विनोबा भावे विश्वविद्यालय केवल हजारीबाग के लिए नहीं बल्कि पूरे देश का एक ‘आइकन विश्वविद्यालय’ बने।
कुलपति ने बताया कि पिछले जन्म के अच्छे कार्यों के कारण उन्हें कुलपति का दायित्व प्राप्त हुआ है। इस कार्य के माध्यम से पूर्वजों का ऋण को उतारेंगे। छात्राओं के लिए कुछ अच्छा करके अपनी मातृऋण को भी उतरेंगे। उन्होंने सभी से सहयोग करने की बात कही।
डॉ शर्मा ने भरोसा दिलाया कि सब के सहयोग से अगली बार विश्वविद्यालय नैक मूल्यांकन में ‘ए ग्रेड’ प्राप्त करेगा। ‘
बताया कि आने वाला युग टेक्नोलॉजी का है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर विश्वविद्यालय में खूब काम हो रहे हैं। ‘एआई एंड वूमेन’ से लेकर ‘एआई से मातृशक्ति’ की अवधारणा को समझाया। एआई के काम से विश्वविद्यालय को नई पहचान मिलेगी। इस संबंध में कुलपति ने पीएम उषा के संयोजक डॉ अरुण कुमार मिश्रा की सराहना की।
उन्होंने इसराइल और ईरान युद्ध की चर्चा करते हुए ड्रोन प्रविधि के महत्व को बताया। कहां कि ‘ड्रोन हब’ के रूप में इस विश्वविद्यालय को विकसित करने की योजना बन रही है।
कुलपति ने बताया कि एक महिला छात्रावास क्रियाशील कर दिया गया है। इसी सत्र से एक और छात्रावास प्रारंभ होगी। ढाई सौ बेड के पुरुष छात्रावास सुसज्जित किया जा रहा है। डीएसडब्ल्यू डॉ विकास कुमार और सीसीडीसी प्रो मिथिलेश कुमार सिंह इसे भी शीघ्र कार्यात्मक बनाएंगे।
पुस्तकालय की चर्चा करते हुए कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय ने ‘वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन’ की नीति को अपनाते हुए विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए अनेकों किताब और पत्रिकाओं का सब्सक्रिप्शन किया है। उन्होंने पुस्तकालय विभाग के निर्देशक डॉ विनोद रंजन की प्रशंसा की।
कहा कि यूनिवर्सिटी का काम केवल पढ़ना लिखना नहीं, बल्कि अपने विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। डॉ जॉनी रुफिना तिर्की के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने आशा जताई कि जिस प्रकार कला-संस्कृति में उनके प्रयासों से विश्वविद्यालय ने परचम लहराया है उसी प्रकार खेलकूद में भी उपलब्धियां हासिल होगी। बताया की कला-संस्कृति के विकास के संबंध में फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट के एक्सपर्ट्स से हजारीबाग आने के लिए आग्रह किया गया है।
प्रो शर्मा ने कहा कि डॉ विकास कुमार के प्रयासों से बहुत जल्द विश्वविद्यालय में कम्युनिटी रेडियो लेकर आएंगे। आइक्यूएसी के निदेशक डॉ अविनाश कुमार ने जेएनयू, कुमारमंगलम विश्वविद्यालय, एआईयू (AIU) तथा गोवा में क्यूएस सम्मेलन में भाग लिए हैं। ‘वहां की बहुत सारी अच्छी चीजों को यहां हम लाने वाले हैं। इसके लिए जल्द एमओयू (MoU) किए जाएंगे।’ कुलपति ने कॉमनवेल्थ ऑफ यूनिवर्सिटीज और सेमका के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम की चर्चा करते हुए आशा व्यक्ति की डॉ अविनाश के प्रयासों से विश्वविद्यालय में जल्द ‘सेंटर आफ डिसेबिलिटी स्टडीज’ की स्थापना होगी।
परीक्षा नियंत्रक डॉ पंकज मांझी के कार्यों की सराहना करते हुए कुलपति ने बताया कि बीते समय में लगभग 100000 से ऊपर लंबित डिग्रियां बाटी गई। कन्वोकेशन का भी सफल आयोजन हुआ।
दो बॉक्स प्रस्तावित है:
पहले बॉक्स का मैटर:
विश्वविद्यालय में इस वर्ष झंडोत्तोलन से ठीक पहले राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का 6 पैराग्राफ का गायन हुआ। राष्ट्रीय गीत के ठीक बात कुलपति ने ध्वजारोहण किया। ध्वज को सलामी देने के साथ राष्ट्रगान को गाया गया। यूसेट तथा योग केंद्र के विद्यार्थियों ने शानदार अंदाज में योग की प्रस्तुति दी।
दूसरा बॉक्स का मैटर:
झांकी में लाइब्रेरी साइंस विभाग को प्रथम स्थान, केबी महिला महाविद्यालय को द्वितीय स्थान तथा संत कोलंबा महाविद्यालय को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। अन्नदा महाविद्यालय की झांकी को एक विशेष पुरस्कार दिया गया। इसी प्रकार समूह गान में केबी महिला महाविद्यालय को प्रथम स्थान, अन्नदा महाविद्यालय को द्वितीय तथा यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
Jockey 1722 Women Wirefree Non Padded Super Combed Cotton Everyday Bra
₹579.00 (as of September 30, 2026 12:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)THE FEBZA Cargo for Men | Cotton cargo pants for men | Regular wear Lower for man | straight fit men cargo | Comfortable Breathable Cargos for Casual, Office Wear
₹549.00 (as of September 30, 2026 12:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)KOTTY Women's Wide-Leg Trouser|Palazzo Pants|High Waist Flowy Trousers with Drawstring|Lightweight Casual & Travel Wear|Women Trousers Pants
₹380.00 (as of September 30, 2026 12:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Van Heusen Men's Cotton Solid Regular Fit Collar Polo T-Shirt
₹699.00 (as of September 30, 2026 12:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Lymio Men Shorts || Cotton Short for Men || with Pocket Style (Shorts-09-12)
₹499.00 (as of September 30, 2026 12:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Silk Saree With Blouse Piece
₹499.00 (as of September 30, 2026 11:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Banarasi Saree Pure Kanjivaram Style Silk Saree With Blouse Piece for Wedding (Pari 121)
₹527.00 (as of September 30, 2026 11:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹496.00 (as of September 30, 2026 11:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Lichi Silk Saree With Blouse Piece
₹999.00 (as of September 30, 2026 11:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Art Silk Saree
₹298.00 (as of September 30, 2026 11:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







