26.1 C
Ranchi
Sunday, August 16, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghहजारीबाग के योग खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में लहराया परचम

हजारीबाग के योग खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में लहराया परचम

News – Vijay Chaudhary 

बीते 08 एवं 09 अगस्त को चाईबासा में आयोजित राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2026 में हजारीबाग के करीब 35 सदस्यीय टीम ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले के खिलाड़ियों ने कई पदक एवं मेरिट स्थान हासिल कर हजारीबाग का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को आज प्रसिद्ध समाजसेवी एवं योग प्रेमी श्री Sardha Nand सिंह जी ने सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर हजारीबाग योग एसोसिएशन के संरक्षक मुरारी सिंहा, अध्यक्ष अभिषेक कुमार, उपाध्यक्ष सुमेर सेठी, सचिव रविंद्र कुमार, संयुक्त सचिव ज्ञानोदय कुमार एवं सह-कोषाध्यक्ष विकास कुमार दास सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में सृष्टि जैन (30-35 आयुवर्ग), रेनू कुमारी (45+ आयुवर्ग) और अनिल कुमार मिश्र (45+ आयुवर्ग) ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं सौम्या (18-21 आयुवर्ग) और शत्रुंजय कुमार (30-35 आयुवर्ग) ने रजत पदक प्राप्त किया।

इसके अलावा 5वीं मेरिट सूची में संजू कुमारी (25-30), राकेश कुमार यादव (25-30) और अनीता गोस्वामी (30-35) तथा 6वीं मेरिट सूची में नेहा कुमारी (25-30) ने स्थान बनाया।

इस उपलब्धि पर हजारीबाग योग एसोसिएशन के सचिव रविंद्र कुमार ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह ने सभी खिलाड़ियों के निरंतर प्रयास और सभी के सहयोग से भविष्य में हजारीबाग के योग खिलाड़ी और बेहतर प्रदर्शन करने को प्रोत्साहित किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading