न्यूज – गणपत लाल चौरसिया
स्वतंत्रता दिवस पर गुमला में देशभक्ति का उल्लास, विकास एवं जनकल्याण की उपलब्धियों का प्रस्तुत हुआ लेखा-जोखा
उपायुक्त सहित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को किया नमन
उत्कृष्ट कार्य करने वाले 37 पदाधिकारी एवं कर्मी प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित
“गुमला के सर्वांगीण विकास एवं प्रत्येक परिवार को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध” : उपायुक्त
गुमला : – गुमला जिला में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह गुमला जिले में हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम, गुमला में आयोजित हुआ, उक्त मुख्य समारोह में गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके उपरांत उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमा ने संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया, और राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान में सहभागिता की तथा देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
मुख्य समारोह के अवसर पर विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले कुल 37 पदाधिकारी एवं कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया।
*उपायुक्त ने जिलेवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं,
समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने जिलेवासियों को 80 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं झारखंडी जोहार किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों एवं वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में गुमला की धरती के जतरा टाना भगत, मुंडल सिंह, बख्तर साय, तेलंगा खड़िया सहित अनेक वीरों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। परमवीर चक्र से सम्मानित लांस नायक अल्बर्ट एक्का का सर्वोच्च बलिदान गुमला ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है।
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का प्रमुख उद्देश्य शहीदों की इस धरती का सर्वांगीण विकास करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। जनजातीय कल्याण के क्षेत्र में छात्रवृत्ति, निःशुल्क साइकिल, आवासीय शिक्षा एवं पीएम – जनमन जैसी योजनाओं के माध्यम से लाभुकों को लाभान्वित किया जा रहा है। पीएम – जनमन के तहत विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह ( पीवीटीजी ) गांवों में आवास, सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य सहित बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा के तहत जिले में करीब 1.60 लाख पेंशनधारियों को पेंशन तथा 1.54 लाख से अधिक लाभुकों को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ मिल रहा है। स्वास्थ्य क्षेत्र में 67 नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों का निर्माण, मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन तथा सदर अस्पताल की सुविधाओं में निरंतर सुधार किया जा रहा है। जिले में सीकल सेल एवं टीबी स्क्रीनिंग का कार्य शत-प्रतिशत पूरा किया जा चुका है।
शिक्षा के क्षेत्र में जिले की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उपायुक्त ने कहा कि माध्यमिक परीक्षा 2026 में गुमला ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इंटरमीडिएट परीक्षा में कला संकाय में प्रथम, विज्ञान में द्वितीय एवं वाणिज्य संकाय में तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले ने बेहतर प्रदर्शन किया है। जिले में स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, आवासीय विद्यालय सहित अन्य शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
उपायुक्त ने कहा कि कृषि, पशुपालन, मत्स्य, रोजगार एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। किसानों को सिंचाई, केसीसी , पीएम – किसान , बीज एवं कृषि ऋण माफी जैसी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। स्थानीय कारीगरों को प्रशिक्षण एवं बाजार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पारंपरिक मांदर को – जीआई टैग दिलाने की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है।
उन्होंने कहा कि गुमला खेल नगरी के खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर रही हैं। साथ ही जिले के पर्यटन स्थलों पर आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि विकास का लाभ प्रत्येक वर्ग एवं प्रत्येक क्षेत्र तक पहुंचे और गुमला को आत्मनिर्भर, समृद्ध एवं विकसित जिला बनाया जा सके। उन्होंने जिलेवासियों से जनसहभागिता के साथ विकास की इस यात्रा में सहयोग करने की अपील की।
*शहीदों एवं महापुरुषों को किया गया नमन*
मुख्य समारोह से पूर्व उपायुक्त द्वारा गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा, शहीद स्मारक, बिरसा मुंडा की प्रतिमा, शहीद चौक सहित शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपायुक्त आवास, समाहरणालय, जिला परिषद कार्यालय परिसर, अनुमंडल कार्यालय परिसर, वन प्रमंडल कार्यालय गुमला, रेड क्रॉस सोसाइटी गुमला, समाहरणालय भवन चंडाली, पुलिस लाइन चंडाली सहित जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं प्रखंड कार्यालयों में भी देश की आन बान शान और सम्मान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से फहराया गया।
*मुख्य समारोह में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं नागरिक रहे उपस्थित*
मुख्य समारोह में उपायुक्त दिलेश्वर महतो, पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमा, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी अहमद बेलाल अनवर, जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बाड़ा, उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन, जिला परिषद उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी, अपर समाहर्ता राजीव नीरज, परियोजना निदेशक आईटीडीए, डीसीएलआर गुमला, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला नजारत उपसमाहर्ता सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी सहित सभी जिला स्तरीय तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, पत्रकार सहित काफी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं एवं बड़ी आम नागरिक उपस्थित रहे।
*======================================*
*#TeamPRD_Gumla*
Jockey 8009 Men Super Combed Cotton Solid Long Trunk Boxer Brief(Pack of 3)
₹869.00 (as of September 30, 2026 12:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)THE FEBZA Cargo for Men | Cotton cargo pants for men | Regular wear Lower for man | straight fit men cargo | Comfortable Breathable Cargos for Casual, Office Wear
₹549.00 (as of September 30, 2026 12:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWAGR 5 Pack Women's High Coverage Super Combed Cotton Hipster Panty Set | Powered by ZincShield Anti-Bacterial Tech | BreatheSoft Fabric | MarkFree Waistband | SOXCO Style HP06
₹398.99 (as of September 30, 2026 12:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Nifty Women's Denim Stretchable High Waist Baggy Jeans for Women
₹689.00 (as of September 30, 2026 12:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)ALYNE Saree Shapewear Petticoat for Women, Women's Blended Saree Shaper
₹249.00 (as of September 30, 2026 12:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Bandhani Printed Chiffon Saree with Blouse
₹493.00 (as of September 30, 2026 11:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹496.00 (as of September 30, 2026 11:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Design With Blouse Piece For Wedding (Pari122-51)
₹496.00 (as of September 30, 2026 11:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Art Silk Saree
₹298.00 (as of September 30, 2026 11:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Kanjivaram Banarasi Soft Silk Saree With Unstitched Blouse Piece (Silk Box Flower)
₹699.00 (as of September 30, 2026 11:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







