26.1 C
Ranchi
Thursday, August 20, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaगोमिया में बैंकिंग योजनाओं से ग्रामीणों को मिला आर्थिक संबल, KCC के...

गोमिया में बैंकिंग योजनाओं से ग्रामीणों को मिला आर्थिक संबल, KCC के साथ शुरू होगा पापड़ उद्योग

न्यूज – कहकशां फारुकी

गोमिय_ किसानों और ग्रामीण क्षेत्र के छोटे उद्यमियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में गोमिया प्रखंड में बैंकों की ओर से सराहनीय पहल की गई है। कृषि कार्यों को बढ़ावा देने के साथ-साथ ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।
इसी क्रम में बैंक ऑफ इंडिया (BOI), सरम बाजार शाखा द्वारा 40 किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) स्वीकृत किए गए हैं। वहीं झारखंड ग्रामीण बैंक (JRGB), गोमिया शाखा द्वारा भी 4 KCC स्वीकृत किए गए। KCC के माध्यम से किसानों को कृषि एवं उससे जुड़ी गतिविधियों के लिए समय पर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
वहीं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत केनरा बैंक, गोमिया शाखा ने हजारी पंचायत निवासी विजय कुमार प्रजापति को ऋण उपलब्ध कराया है। ऋण की राशि से विजय कुमार प्रजापति द्वारा पापड़ निर्माण मशीन स्थापित कर अपना स्वरोजगार शुरू किया जाएगा।
इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र में लघु खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है। बैंकिंग योजनाओं के माध्यम से किसानों और छोटे उद्यमियों को वित्तीय सहायता मिलने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की संभावना है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार की योजनाओं का लाभ यदि अधिक से अधिक ग्रामीणों तक पहुंचे तो युवाओं और छोटे कारोबारियों को रोजगार के लिए बाहर जाने के बजाय अपने गांव में ही स्वरोजगार शुरू करने का अवसर मिल सकता है। बैंक और सरकारी योजनाओं की यह पहल ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading