24.1 C
Ranchi
Friday, August 21, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaउप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम...

उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के संकेतकों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित, कम उपलब्धि वाले सूचकांकों में सुधार के दिए निर्देश

गुमला न्यूज ब्यूरो – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : गुमला उप विकास आयुक्त, अनिमेष रंजन की अध्यक्षता में आज आकांक्षी जिला कार्यक्रम (एडीपी) एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम (एबीपी) के अंतर्गत निर्धारित प्रमुख संकेतकों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नीति आयोग द्वारा निर्धारित विभिन्न विकासात्मक संकेतकों की विभागवार समीक्षा करते हुए उपलब्धियों, प्रगति एवं प्रदर्शन का आकलन किया गया।

बैठक के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले तथा अपेक्षाकृत कम उपलब्धि वाले संकेतकों पर विस्तार से चर्चा की गई। उप विकास आयुक्त ने कम प्रतिशत वाले संकेतकों को प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कम प्रदर्शन वाले संकेतकों में तेजी से सुधार लाने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।

इस दौरान विभागवार उपलब्धियों के साथ-साथ आगामी कार्ययोजना की भी समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि जिन सूचकांकों में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है, उनके लिए स्पष्ट एवं प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को समन्वित प्रयास करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम का उद्देश्य केवल रैंकिंग में सुधार करना नहीं है, बल्कि जिले के आम नागरिकों तक सरकार की योजनाओं एवं सेवाओं का प्रभावी और समयबद्ध लाभ पहुंचाना भी है। उन्होंने सभी विभागों को अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए विकास के प्रमुख क्षेत्रों में अपेक्षित परिणाम सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में आंकड़ों की गुणवत्ता, नियमित अनुश्रवण, प्रगति की निरंतर समीक्षा एवं विभागों के बीच प्रभावी समन्वय पर विशेष बल दिया गया। उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले सूचकांकों की उपलब्धि को बनाए रखा जाए, जबकि जिन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है, वहां प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

बैठक के अंत में उप विकास आयुक्त ने विभिन्न विभागों एवं संबंधित सहयोगी संस्थाओं द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास, उत्तरदायित्वपूर्ण कार्यशैली एवं नियमित अनुश्रवण के माध्यम से जिले के विकासात्मक सूचकांकों में निरंतर एवं प्रभावी सुधार सुनिश्चित किया जा सकता है।

बैठक में जिला योजना पदाधिकारी, सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading