25.1 C
Ranchi
Saturday, August 22, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaलीड बैंक योजना की संशोधित मार्गदर्शिका पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, साइबर...

लीड बैंक योजना की संशोधित मार्गदर्शिका पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, साइबर सुरक्षा एवं वित्तीय समावेशन को सुदृढ़ करने पर जोर

गुमला न्यूज़ ब्यूरो – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला उपायुक्त, दिलेश्वर महत्तो एवं उप विकास आयुक्त, गुमला अनिमेष रंजन की अध्यक्षता में लीड बैंक योजना की संशोधित मार्गदर्शिका के संबंध में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले में बैंकिंग सेवाओं, वित्तीय समावेशन, साइबर सुरक्षा तथा सूक्ष्म उद्यमों को ऋण सहायता उपलब्ध कराने से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यशाला के दौरान लीड बैंक प्रबंधक कार्यालय को प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति, जिला परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने का निर्देश दिया गया। साथ ही, प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकों के कार्यवृत्त को भारतीय रिजर्व बैंक की मार्गदर्शिका में निर्धारित प्रारूप के अनुरूप तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में साइबर एवं वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए इसके प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया। पंचायत राज संस्थाओं के निर्वाचित सदस्यों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक एवं प्रशिक्षित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल एवं बैंकिंग सेवाओं का सुरक्षित उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

जिला स्तरीय बैंकिंग समितियों के माध्यम से साइबर सुरक्षा तथा सूक्ष्म उद्यमों को सुगम ऋण सहायता उपलब्ध कराने को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त, ग्रामीण स्तर पर साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से ‘एक पंचायत, एक साइबर मित्र’ पहल को पायलट परियोजना के रूप में लागू करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

कार्यशाला का संचालन नीति आयोग के वित्तीय समावेशन सहयोगी संस्था माइक्रोसेव कंसल्टिंग के राज्य समन्वयक रमेश कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने लीड बैंक योजना की संशोधित मार्गदर्शिका, वित्तीय समावेशन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी।

कार्यशाला में जिला कृषि पदाधिकारी, गुमला, जिला उद्यान पदाधिकारी, गुमला, जिला सहकारिता पदाधिकारी, गुमला, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि तथा बैंक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यशाला के समापन अवसर पर जिला योजना पदाधिकारी, गुमला शिशिर तिग्गा ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यशाला के दौरान प्राप्त निर्देशों को प्राथमिकता के आधार पर लागू करने तथा संबंधित विभागों एवं बैंकिंग संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर जिला योजना कार्यालय, गुमला श्री एकांश सोगानी, पी.पी.आई.ए. फेलो, अवधेश कुमार, प्रैक्सिस पी.पी.आई.ए. फेलो, गुमला, गंटू रजक, एसोसिएट/फेलो, ए.वी.ए., गुमला तथा आरती कुमारी, आकांक्षी प्रखंड फेलो, डुमरी सहित अन्य संबंधित प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading