त्रिपुरा को 3-1 से हराकर लीग के तीसरे मैच में दर्ज की दमदार जीत
गुमला न्यूज़ ब्यूरो – गणपत लाल चौरसिया
गुमला की बेटियां फिर परचम लहराया , नई दिल्ली में आयोजित हो रहे 65वीं सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल कप के अंडर-17 बालिका वर्ग में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रही संत पैट्रिक स्कूल, गुमला की प्रतिभाशाली बेटियों ने अपने शानदार खेल का सिलसिला जारी रखते हुए लीग के तीसरे मुकाबले में त्रिपुरा की टीम को 3-1 से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।
गुमला की इन बेटियों की इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी और उत्साह की लहर है। ये बच्चियां आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र, इनडोर स्टेडियम, गुमला में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं। कठिन परिश्रम, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और मैदान पर शानदार तालमेल का परिणाम राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट में लगातार देखने को मिल रहा है।
वीना कुमारी के लगातार दो गोल, सबरनी ने दागा तीसरा गोल
त्रिपुरा के खिलाफ मुकाबले में झारखंड की बेटियों ने शुरुआत से ही आक्रामक और आत्मविश्वासपूर्ण खेल का प्रदर्शन किया। वीना कुमारी ने लगातार दो गोल दागकर टीम को मजबूत बढ़त दिलाई। इसके बाद सबरनी कुमारी ने तीसरा गोल कर झारखंड की जीत लगभग सुनिश्चित कर दी।
त्रिपुरा की टीम ने वापसी की कोशिश करते हुए एक गोल जरूर किया, लेकिन गुमला की बेटियों की मजबूत रक्षापंक्ति और शानदार टीमवर्क के सामने वह ज्यादा प्रभाव नहीं डाल सकी। अंततः झारखंड ने मुकाबला 3-1 से अपने नाम कर लिया।
यह जीत इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि राष्ट्रीय स्तर के इस मंच पर गुमला की बेटियां न केवल झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, बल्कि गुमला की उभरती फुटबॉल प्रतिभा और ग्रामीण आदिवासी क्षेत्र की बेटियों की खेल क्षमता को देश के सामने प्रस्तुत कर रही हैं।
झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद एवं प्रशिक्षण केंद्र की मेहनत रंग ला रही
गुमला के इनडोर स्टेडियम अवस्थित आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली इन स्कूली खिलाड़ियों ने यह साबित किया है कि यदि प्रतिभा को उचित प्रशिक्षण, संसाधन और अवसर मिले तो छोटे शहर और ग्रामीण पृष्ठभूमि की बेटियां भी राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरा सकती हैं। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की तरफ से खिलाड़ियों की तैयारी और प्रदर्शन पर नजर रखने के लिए राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग तथा जिले से आवासीय प्रशिक्षक एवं कोच बीना केरकेट्टा भी उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन और खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन से टीम का मनोबल लगातार ऊंचा बना हुआ है।
जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, खेल विभाग एवं खेल प्रेमियों ने दी बधाई
गुमला की बेटियों की इस शानदार जीत पर जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, खेल विभाग, एवं खेल प्रेमियों की ओर से खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी गई है।
यह जीत गुमला के लिए केवल एक खेल उपलब्धि नहीं, बल्कि जिले में बालिका खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने, बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने और खेल के माध्यम से उन्हें राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने की दिशा में हो रहे प्रयासों की सफलता का भी प्रतीक है।
जिले के खेलप्रेमियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों में इस जीत को लेकर खासा उत्साह है। सोशल मीडिया पर भी गुमला की बेटियों की उपलब्धि को लेकर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है।
अब नजर अंतिम लीग मुकाबले पर
लीग चरण में झारखंड की टीम का चौथा और अंतिम मुकाबला कल आर्मी पब्लिक स्कूल के साथ होगा। लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद अब गुमला की बेटियों की नजर इस मुकाबले में भी जीत दर्ज कर अपने अभियान को और मजबूत करने पर है।
गुमला की इन बेटियों ने एक बार फिर संदेश दिया है—
“मंजिल चाहे कितनी भी बड़ी हो, प्रतिभा, मेहनत और हौसले के सामने रास्ते छोटे पड़ जाते हैं।
KOTTY Women's Wide-Leg Trouser|Palazzo Pants|High Waist Flowy Trousers with Drawstring|Lightweight Casual & Travel Wear|Women Trousers Pants
₹383.00 (as of October 5, 2026 12:36 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)ALYNE Saree Shapewear Petticoat for Women, Women's Blended Saree Shaper
₹249.00 (as of October 5, 2026 12:36 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 1406 Women Cotton Hipster (Pack of 3, Colors & Prints May Vary)
₹449.00 (as of October 5, 2026 12:36 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Van Heusen Men’s Cotton Boxer Briefs Pack of 2 | Long Trunk | No ride-up | Super Combed Cotton for softness | Open Front Fly | Moisture‑Wicking | Sweat Absorbant | All‑Day Fresh Technology | Long Lasting Colors |Soft Plush Waistband | Label‑Free Comfort | style 10032
₹489.00 (as of October 5, 2026 12:36 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)THE FEBZA Cargo for Men | Cotton cargo pants for men | Regular wear Lower for man | straight fit men cargo | Comfortable Breathable Cargos for Casual, Office Wear
₹549.00 (as of October 5, 2026 12:36 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWORNOF Womens Kanjivaram Silk Saree with Zari Woven Saree With Blouse Piece
₹499.00 (as of October 6, 2026 11:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Trendy Banarasi Kanjivaram Navy Color Art Silk Saree with Blouse Material
₹449.00 (as of October 6, 2026 11:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Womens Jacquard Standard Length Saree
₹298.00 (as of October 6, 2026 11:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Design With Blouse Piece For Wedding (Pari122-51)
₹496.00 (as of October 6, 2026 11:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹496.00 (as of October 6, 2026 11:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







