24.1 C
Ranchi
Wednesday, August 26, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा थाना ने गुम हुए और चोरी हुए...

गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा थाना ने गुम हुए और चोरी हुए मोबाइलों को उनके असली मोबाइल धारकों को उपलब्ध करवाया गया

गुमला न्यूज ब्यूरो – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला पुलिस कप्तान हरिस बिन जामां को विगत दिनों गुमला जिलान्तर्गत विभिन्न स्थानों से मोबाईल खोने से संबंधित शिकायत लगातार प्राप्त हो रही थी, जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक, गुमला के निर्देशानुसार लगातार मोबाईल खोने से संबंधित शिकायत को देखते हुए सभी थाना प्रभारी, गुमला जिला को खोया हुआ मोबाईल को CEIR पोर्टल का इस्तेमाल करते हुए अविलम्ब बरामद करने का आदेश दिया गया।

उक्त निर्देश प्राप्त होते ही CEIR पोर्टल का उपयोग कर जिले के विपिन थाना क्षेत्रों में दिनांक-30.07.2026 से 24.08.2026 तक कुल 24 मोबाईल की बरामदगी किया गया। बरामद सभी मोबाईल धारकों को संबंधित थाना प्रभारी के द्वारा सूचित कर दिनांक-25.08.2026 को सत्यापन कर वास्तविक मोबाईल धारकों को सौंपा गया।
जिला-गुमला (झारखण्ड) O/C N.-9431706208

गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा थाना ने आमजनों से अपील करते हुए कहां है की
अगर किसी व्यक्ति का मोबाईल गुम होता है या चोरी होता है, तो अविलम्ब नजदीकी थाना को सूचित करें एवं सरकार द्वारा जारी CEIR पोर्टल पर जाकर वांछित विवरणी को भरें, अगर खोया या चोरी का मोबाइल किसी अन्य व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल किया जाता है तो इसकी सूचना थाना एवं मोबाइल धारा को के पास चला जाएगा।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading