24.1 C
Ranchi
Tuesday, September 1, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला में 1 से 14 सितंबर तक मनेगा साक्षरता पखवाड़ा

गुमला में 1 से 14 सितंबर तक मनेगा साक्षरता पखवाड़ा

गुमला न्यूज ब्यूरो – गणपत लाल चौरसिया 

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिलेभर में होंगे जागरूकता कार्यक्रम

गुमला : – गुमला जिला में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर 1 से 14 सितंबर 2026 तक साक्षरता पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जिले के सभी विद्यालयों में साक्षरता जागरूकता एवं जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जिला शिक्षा अधीक्षक, गुमला नूर आलम खां द्वारा इस संबंध में सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड एवं संकुल साधन सेवी तथा सभी सरकारी एवं अल्पसंख्यक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी किया गया है ।

पखवाड़े के दौरान विद्यालय स्तर से लेकर गांव स्तर तक साक्षरता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर रहेगा। साथ ही सितंबर के अंत में आयोजित होने वाले साक्षरता आकलन परीक्षा के लिए लोगों को चिह्नित एवं तैयार करने का कार्य भी किया जाएगा।

तय कार्यक्रमों के तहत होंगी गतिविधियां

1 सितंबर को सभी विद्यालयों में साक्षरता पखवाड़े का शुभारंभ करते हुए साक्षरता शपथ एवं सर्वेक्षण शुरू किया जाएगा। स्थानीय भाषा एवं जनजातीय भाषा में साक्षरता संदेश देने के साथ महिला समूहों, स्वयं सहायता समूह, आंगनबाड़ी, पंचायत प्रतिनिधियों एवं युवा समूहों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

2 एवं 3 सितंबर को विद्यालय एवं ग्राम स्तर पर साक्षरता जागरूकता गतिविधियां, पंचायत स्तर पर विशेष बैठक, नव साक्षरों/स्वयंसेवकों की पहचान तथा साक्षरता से जुड़े सफल व्यक्तियों और नवसाक्षरों की सफलता की कहानियां तैयार की जाएगी तथा जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं स्वयंसेवकों को भी जोड़ा जाएगा।

5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर “शिक्षक और साक्षर समाज” विषय पर संवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं गोष्ठी आयोजित की जाएगी तथा साक्षरता जागरूकता पोस्टर, वीडियो एवं सोशल मीडिया अभियान भी चलाया जाएगा।

8 सितंबर, अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर वृहत रूप से विशेष कार्यक्रम अंतर्गत प्रभातफेरी, साक्षरता रैली, पोस्टर निर्माण एवं अभिभावक संवाद आयोजित किए जाएंगे।

9 एवं 10 सितंबर को अभियान अंतर्गत चिह्नित निरक्षरों एवं स्वयंसेवकों का विवरण ऑनलाइन करने की गतिविधि होगी, जबकि 11 सितंबर को नवसाक्षरों/साक्षरता पखवाड़े की उपलब्धियों संकुल एवं प्रखंड स्तर पर उपलब्धि संकलन किया जाएगा तथा 12 सितंबर को चिह्नित विद्यालयों की उपलब्धियों एवं बेहतर प्रदर्शन करने वाले संकुल विद्यालयों की सफलता का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।

जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां ने बताया कि जिले में इस पहल का उद्देश्य केवल निरक्षरों को साक्षर बनाना ही नहीं, बल्कि विद्यालय, पंचायत, स्वयंसेवी समूहों और समुदाय की भागीदारी से साक्षरता को जनआंदोलन का रूप देना है।

सभी प्रखंडों को निर्देश दिया गया है कि सभी बीआरसी के प्रखंड साधन सेवी को प्रखंड स्तरीय नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित करते हुए गतिविधियों का नियमित अनुश्रवण किया जाए तथा कार्यक्रमों से संबंधित गतिविधियों का प्रतिवेदन उपलब्ध कराने तथा सितंबर के अंत में होने वाले आकलन के लिए प्रतिभागियों का विवरण तैयार करने को भी कहा गया है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading