गुमला न्यूज ब्यूरो – गणपत लाल चौरसिया
गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से आज उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने उपायुक्त से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान कामडारा, सिसई, गुमला सहित अन्य क्षेत्रों से आए नागरिकों ने भूमि विवाद, अतिक्रमण, विद्युत आपूर्ति, रोजगार, खनन प्रभावित रैयतों की समस्याओं, पेट्रोल पंप संचालन की अनुमति तथा स्वास्थ्य सुविधा सहित विभिन्न विषयों को उपायुक्त के समक्ष रखा। उपायुक्त ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों की जांच कर प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
कामडारा क्षेत्र निवासी अनिकान्त प्यायेलाल ओहदार द्वारा कुरकुरा-बानो रोड स्थित पेट्रोल पंप के संचालन की अनुमति प्रदान करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक ने अपने आवेदन में माननीय झारखंड उच्च न्यायालय, रांची द्वारा रिट याचिका में पारित आदेश का उल्लेख करते हुए न्यायालय के आदेश के आलोक में पेट्रोल पंप संचालन की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को न्यायालय के आदेश एवं प्रचलित नियमों के आलोक में मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
गुमला प्रखंड के दुन्दुरिया, रॉक गार्डेन के पीछे वार्ड संख्या-02 निवासी उर्मिला किंडो द्वारा सरकारी नाली पर कथित अतिक्रमण किए जाने की शिकायत की गई। आवेदिका ने आरोप लगाया कि पड़ोसी द्वारा नाली पर पक्की घेराबंदी किए जाने से सड़क की चौड़ाई प्रभावित हो रही है तथा ग्रामीणों एवं मरीजों के आवागमन में परेशानी उत्पन्न हो रही है। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को स्थल निरीक्षण कर वस्तुस्थिति की जांच एवं नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
मड़वा गांव के ग्रामीणों द्वारा खाता संख्या-274, प्लॉट संख्या-1483/1999 की भूमि पर सार्वजनिक श्मशान स्थल से संबंधित शिकायत उपायुक्त के समक्ष रखी गई। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त भूमि का उपयोग लंबे समय से गांव के विभिन्न समुदायों द्वारा अंतिम संस्कार के लिए किया जाता रहा है। आवेदन में एता साहु एवं उनके पुत्र धनेश्वर साहु पर उक्त सार्वजनिक श्मशान स्थल पर कथित रूप से कब्जा करने एवं भूमि पर कृषि कार्य करने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को भूमि के अभिलेख एवं स्थल की स्थिति की जांच करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
सिसई प्रखंड के मौजा मुरगु से आए आवेदकों द्वारा पुस्तैनी एवं खतियानी भूमि पर कथित रूप से जबरन निर्माण कार्य किए जाने की शिकायत की गई। आवेदन में शिवनाथ साहु एवं उनके पुत्र अरुण साहु द्वारा विवादित भूमि पर निर्माण कार्य जारी रखने का आरोप लगाया गया है। आवेदकों ने बताया कि मामले को लेकर पूर्व में थाना एवं अनुमंडल न्यायालय में भी कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को मामले की समग्र जांच करते हुए विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
चिरोडीह पंचायत अंतर्गत कुजाम खनन क्षेत्र के चोटोंगपाठ से आए आदिम जनजाति असुर समुदाय के रैयतों द्वारा खनन गतिविधियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा गया। आवेदन में बताया गया कि हिंडालको कंपनी द्वारा वर्ष 2012 से रैयतों की भूमि पर खनन कार्य किया जा रहा है। रैयतों ने शिक्षा, सड़क, चिकित्सा, पुनर्वास, पेयजल एवं खनन के उपरांत भूमि समतलीकरण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही खनन कार्य बंद होने की स्थिति में प्रभावित 52 रैयत परिवारों के रोजगार को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई। उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
गुमला में आगामी प्रांतीय खेलकूद समारोह-2026 के आयोजन के संबंध में सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय, गुमला द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदन में बताया गया कि 09 से 12 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाले इस समारोह में पूरे झारखंड से लगभग एक हजार छात्र-छात्राओं के शामिल होने की संभावना है। प्रतिभागियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्राथमिक चिकित्सा सामग्री सहित स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। उपायुक्त ने संबंधित स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
कामडारा प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में पूर्व में चौकीदार के पद पर कार्यरत आवेदक द्वारा सेवानिवृत्ति के उपरांत संविदा सेवा विस्तार की मांग की गई। आवेदक ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2007 से विद्यालय में संविदा के आधार पर सेवा दी तथा जनवरी 2025 में सेवानिवृत्त हुए। आवेदन में राज्य परियोजना निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा संविदा कर्मियों की सेवा शर्तों से संबंधित जारी निर्देश का उल्लेख करते हुए अनुभव एवं कार्यक्षमता के आधार पर पुनः संविदा पर सेवा का अवसर प्रदान करने का अनुरोध किया गया। उपायुक्त ने संबंधित विभाग से मामले की जानकारी प्राप्त कर प्रचलित नियमों एवं विभागीय निर्देशों के आलोक में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
चटकपुर गांव के ग्रामीणों द्वारा वर्तमान विद्युत ट्रांसफार्मर की क्षमता अपर्याप्त होने तथा बार-बार विद्युत आपूर्ति बाधित होने की शिकायत की गई। ग्रामीणों ने बताया कि कम वोल्टेज एवं ट्रांसफार्मर के बार-बार खराब होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई, किसानों की सिंचाई, छोटे व्यवसाय एवं घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने पर्याप्त क्षमता का नया विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित कराने की मांग की। उपायुक्त ने संबंधित विद्युत विभाग के पदाधिकारियों को स्थल निरीक्षण कर समस्या का आकलन करने एवं आवश्यकतानुसार नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस आमजनों की समस्याओं को सीधे सुनने और उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों की गंभीरता से जांच करते हुए प्रत्येक मामले में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, जिन मामलों में अन्य विभागों अथवा स्तरों से समन्वय की आवश्यकता है, उनमें आपसी समन्वय स्थापित कर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि आमजनों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए शिकायतों का प्रभावी अनुश्रवण करते हुए कार्रवाई की स्थिति से संबंधित आवेदकों को भी अवगत कराया जाए।
जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
Van Heusen Women’s 100% Cotton Hipster Panty – Pack of 3 | Everyday Panty | Anti‑Bacterial Tech | Keeps you dry and Fresh | Sweat Absorbent | Inner Elastic | No‑Marks Waistband | Solid Colors | (Assorted Fresh colors ) Style 11101
₹382.00 (as of October 16, 2026 12:40 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Nermosa Women Printed Anarkali Kurta and Pant Set with Dupatta | Printed Kurta Set | Women Kurta Sets |
₹629.00 (as of October 16, 2026 12:40 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 8009 Men Super Combed Cotton Solid Long Trunk Boxer Brief(Pack of 3)
₹869.00 (as of October 16, 2026 12:40 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Van Heusen Men's Cotton Solid Regular Fit Collar Polo T-Shirt
₹521.00 (as of October 16, 2026 12:40 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Lux Cozi Men's White Round Neck Sleeveless Cotton Vest (Pack of 3)
₹269.00 (as of October 16, 2026 12:40 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹422.00 (as of October 16, 2026 11:49 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)AKHILAM Women's Kanjivaram Pure Soft Silk Saree For Women Saree With Unstitched Blouse Piece |Soft banarasi saree for women|silk saree pure silk
₹683.00 (as of October 16, 2026 11:49 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Chiffon Saree with Blouse Piece for Traditional Ethnic Wear Sari
₹419.00 (as of October 16, 2026 11:49 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women’s Pure Kanjivaram Soft Silk Saree Banarasi Style Ladies Sadi With Blouse Piece for Wedding (Eagle-3-51)
₹449.00 (as of October 16, 2026 11:49 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Kryone Collection Ajrakh Modal Silk Saree for Women | Mirror Work Black Saree | Gajji Silk Red Pallu Tassels | Designer Sarees for Women Party | Ajrakh Print Saree | Modal Silk Sarees Original
₹947.00 (as of October 16, 2026 11:49 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







