24.1 C
Ranchi
Wednesday, September 2, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष छापेमारी अभियान, होटलों, रेस्टोरेंट, स्वीट्स...

गुमला में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष छापेमारी अभियान, होटलों, रेस्टोरेंट, स्वीट्स शॉप एव दूध तथा दूध उत्पाद पर रहेगी कड़ी नज़र 

गुमला न्यूज ब्यूरो – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला में संयुक्त खाद्य सुरक्षा आयुक्त झारखंड सरकार, राँची, उपायुक्त गुमला एवं अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के संयुक्त निर्देश पर गुमला शहरी क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें खाद्य प्रतिष्ठानों में हाइजीन तथा दूध एवं दूध उत्पादों पर विशेष निगरानी रखी गई।

अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी, कुमार प्रभाकर एवं आशा राज ने संयुक्त रूप से किया।
निरीक्षण के दौरान डीएसपी रोड स्थित मधुबन, द ईटरी , एसएस स्कूल के समीप मंत्री स्टोर सहित शहर के विभिन्न किराना दुकानों, थोक व खुदरा प्रतिष्ठानों की सघन जाँच की गई।
अधिकारियों ने इन प्रतिष्ठानों में खाद्य, स्वच्छता व्यवस्था, सुरक्षित भंडारण, खाद्य लाइसेंस एवं पंजीकरण, उत्पादों की एक्सपायरी तिथि, लेबलिंग, वॉटर टेस्ट रिपोर्ट, पेस्ट कंट्रोल, कर्मचारियों के मेडिकल सर्टिफिकेट, वेज – नॉनवेज के पृथक रखरखाव से जुड़े मानकों का जायजा लिया। पेड़ा का नमूना संग्रह करते हुए राज्य खाद्य जाँच प्रयोगशाला, नामकुम, राँची भेजा गया। जाँच प्रतिवेदन प्राप्त होने पर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने सभी कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन करने तथा आम जनता को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading