24.1 C
Ranchi
Wednesday, September 2, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghडॉ किशोर कुमार गुप्ता की सेवानिवृत्ति पर जंतु विज्ञान विभाग में विदाई...

डॉ किशोर कुमार गुप्ता की सेवानिवृत्ति पर जंतु विज्ञान विभाग में विदाई समारोह आयोजित

न्यूज – विजय चौधरी

विश्वविद्यालय डॉ गुप्ता के शैक्षिक योगदानों को हमेशा याद रखेगा: कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा

विद्यार्थी निरंतर सीखते रहे और अनुशासन में रहे: डॉ के के गुप्ता

विनोबा भावे विश्विद्यालय में स्नातकोत्तर जंतु विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ किशोर कुमार गुप्ता के सेवानिवृत्ति पर सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नितेश कुमार मोदी के स्वागत भाषण से हुई। दीप प्रज्वलन के पश्चात शिवम के द्वारा नृत्य प्रस्तुत कर गणेश वंदना की गई। डॉ के के गुप्ता के सम्मान में निशु व नितेश के द्वारा साफा – पगड़ी पहना कर उनका स्वागत किया गया।

विश्विद्यालय के कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा के द्वारा डॉ के के गुप्ता को स्मृति चिह्न प्रदान कर शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।
कुलपति ने डॉ. गुप्ता के दीर्घकालीन शैक्षणिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके अनुभव, ज्ञान और मार्गदर्शन से संस्थान एवं विद्यार्थियों को लंबे समय तक लाभ मिलता रहा है। उन्होंने डॉ. के. के. गुप्ता के स्वस्थ, सुखद, शांतिपूर्ण एवं सक्रिय जीवन की कामना करते हुए उनके भावी जीवन के लिए मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं।

कुलसचिव श्री सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि सेवानिवृत्ति किसी शिक्षक के ज्ञान को समाज और नई पीढ़ी के साथ और व्यापक रूप से साझा करने के एक नए अध्याय की शुरुआत है।

मानवीकी के संकायाध्यक्ष प्रो मिथिलेश कुमार सिंह, डॉ सरोज रंजन, अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष डॉ गंगा नंद सिंह तथा विभागीय प्राध्यापक डॉ मनोज कुमार ने सभा को संबोधित किया।

आरफ़ा फातिमा, पम्मी कुमारी एवं गौतम कुमार ने डॉ. के. के. गुप्ता के सम्मान में भावपूर्ण कविताएँ प्रस्तुत कीं।

डेजी और कृतिका के द्वारा मनोरम संगीत की प्रस्तुति प्रदान की गई। समारोह के दौरान डॉ. के. के. गुप्ता व उनकी धर्मपत्नी रीता गुप्ता का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न आदि भेंट कर अभिनंदन किया गया।

डॉ. के. के. गुप्ता ने अपने सेवाकाल के अनुभवों को साझा करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर सीखते रहने, अनुशासन बनाए रखने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया।

उन्होंने कहां कि शिक्षकों का दायित्व विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम पूरा कराना नहीं, बल्कि उन्हें जिम्मेदार, संवेदनशील और जागरूक नागरिक बनाना भी है।

कार्यक्रम का सफल संचालन अभिषेक पाठक, अनुपम शुभम, निधि पाठक, सुप्रिया रानी, संजना भारती, अंकिता यादव, अंशु कुमारी, अमन भारद्वाज, सीमा परवीन आदि के द्वारा किया गया। मौके पर छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ विकास कुमार, सीनेट सदस्य डॉ अरुण मिश्रा, विज्ञान के संकायाध्यक्ष डॉ इंद्रजीत कुमार, गणित के विभागाध्यक्ष डॉ गोविंद झा, डॉ राजेंद्र मिस्त्री, डॉ अजय शर्मा, डॉ बीरेंद्र गुप्ता, डॉ राजकुमार चौबे, डॉ अविनाश कुमार, डॉ कुमार आनंद, संजू भारती, कपिल देव, मोहसिना परवीन आदि शिक्षक एवं अच्छी संख्या में पूर्व विद्यार्थी, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading