23.1 C
Ranchi
Wednesday, September 30, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaमेसर्स हरि नारायण भोग, मेसर्स हनुमान फ्लोर मिल और राजकीयकृत मध्य विद्यालय,करौंदी...

मेसर्स हरि नारायण भोग, मेसर्स हनुमान फ्लोर मिल और राजकीयकृत मध्य विद्यालय,करौंदी स्कूल में मध्याह्न भोजन का औचक निरीक्षण

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व विद्यालयों में औचक जाँच अभियान चलाया। उक्त संयुक्त कार्रवाई खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी, कुमार प्रभाकर एवं आशा राज ने की । इस दौरान टीम ने तेलगांव और करौंदी क्षेत्र में सघन निरीक्षण किया।

मिली जानकारी के अनुसार, खाद्य सुरक्षा टीम ने तेलगांव स्थित मेसर्स हरि नारायण भोग’ में छापेमारी कर खाद्य सामग्रियों के रखरखाव, स्वच्छता और गुणवत्ता की जाँच की। इसके उपरांत टीम करौंदी पहुंची, जहां मेसर्स हनुमान फ्लोर मिल का निरीक्षण कर वहां पिसने वाले अनाज व आटे के मानकों की पड़ताल की गई।

इसके साथ ही, टीम ने करौंदी स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, करौंदी का भी औचक दौरा किया। यहां बच्चों को दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, रसोई घर की साफ-सफाई और भोजन पकाने में प्रयुक्त होने वाली सामग्रियों (तेल, मसाले, अनाज आदि) की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया गया। अधिकारियों ने विद्यालय प्रबंधन और रसोइयों को स्वच्छता के नियमों का कड़ाई से पालन करने तथा बच्चों को हमेशा ताजा, पौष्टिक व सुरक्षित भोजन परोसने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी ने स्कूली बच्चों को स्वच्छता और अच्छी सेहत के गुर सिखाए। उन्होंने बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी बीमारी से बचाव के लिए भोजन करने से पहले हाथों को अच्छी तरह साफ करना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को शारीरिक व मानसिक रूप से तंदुरुस्त रहने के लिए प्रतिदिन व्यायाम करने की भी सलाह दी।
अधिकारियों ने दो टूक शब्दों में कहा कि आम जनता और स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग का यह विशेष जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading