22.1 C
Ranchi
Sunday, October 4, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghविभावि के राजनीति विज्ञान विभाग में व्याख्यान आयोजित

विभावि के राजनीति विज्ञान विभाग में व्याख्यान आयोजित

न्यूज – विजय चौधरी 

दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो अभय प्रसाद सिंह ने शोध पद्धति पर दी नई जानकारी

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान विभाग में शनिवार को व्याख्यान का आयोजन किया गया। दिल्ली विश्वविद्यालय के पीजी डीएवी महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर अभय प्रसाद सिंह ने ‘समाज विज्ञान में शोध पद्धति’ विषय पर अपने विचार रखें। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा ने किया।

उन्होंने कहा कि शोधार्थी को यह सुनिश्चित करनी चाहिए कि उनका शोध कार्य अध्ययन के किसी एक निश्चित क्षेत्र में अर्थपूर्ण योगदान करेगा। उन्होंने कहा कि शोध की भाषा में इसे मूल्यवर्धन (value addition) कहते हैं।

प्रोसेसर अभय ने बताया कि समाज विज्ञान के शोध में दो प्रमुख धाराएं हैं। पहली धारा ‘विषय-वस्तु विश्लेषण’ (content analysis) पर आधारित है तथा दूसरी धारा आनुभविक (empirical) है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी चुनौती है प्रतिदर्शन (sampling) का निर्धारण। बताया कि समाज विज्ञान में ‘सरल उद्देश्यपूर्ण यादृच्छिक प्रतिचयन’ (simple purposive random sampling) का सर्वाधिक उपयोग किया जाता है।

मुख्य वक्ता ने जानकारी दी कि शोध में गुणात्मक इनपुट रहने से नीति निर्धारण के स्तर तक इसकी उपयोगिता बढ़ सकती है। उन्होंने अर्थ निरूपण (interpretation) के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि इसमें मेटा और चैटजीपीटी जैसे एआई (AI) का सहयोग लेने से बचनी चाहिए। कहा कि इससे शोध की मौलिकता पर प्रतिकूल असर पड़ता है।

विभाग की ओर से मुख्य वक्ता को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। शोधार्थियों ने कुछ अर्थपूर्ण प्रश्न भी वक्त से पूछे। मौके पर पूर्व संकायाध्यक्ष प्रोफेसर बीपी सिंह तथा विभागीय प्राध्यापको के अलावे बड़ी संख्या में शोधार्थी तथा द्वितीय समसत्र के विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ अशोक राम तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ अजय बहादुर सिंह ने किया।

 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading