22.1 C
Ranchi
Tuesday, October 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaचुंदरी ग्राम में ड्राइविंग लाइसेंस महाभियान: लर्निंग टेस्ट में 55 और स्था

चुंदरी ग्राम में ड्राइविंग लाइसेंस महाभियान: लर्निंग टेस्ट में 55 और स्था

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधाओं की सुलभता सुनिश्चित करने और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम चुंदरी में विशेष लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। उपायुक्त गुमला दिलेश्वर महतो के निर्देश पर गांव – गांव जागरूकता अभियान के तहत आज चुन्दरी ग्राम में परिवहन विभाग ने एक कैंप का आयोजन किया । इस महाभियान में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देश पर कैंप में लर्निंग लाइसेंस और ड्राइविंग लाइसेंस का टेस्ट के शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में लर्निंग लाइसेंस ( एल एल ) के लिए लगभग 100 लोगों ने आवेदन किया। निर्धारित प्रक्रिया और टेस्ट के बाद 55 आवेदक सफल घोषित किए गए, जबकि 42 आवेदक टेस्ट में असफल रहे।

स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) को लेकर भी ग्रामीणों में उत्साह दिखा। इसके लिए कुल 6 लोगों ने आवेदन किया था, जिनमें से 4 आवेदकों ने सफलतापूर्वक टेस्ट पास कर लिया। शेष 2 आवेदकों को टेस्ट में कमियां पाए जाने पर नियमों का सही से अभ्यास कर दोबारा टेस्ट देने के लिए समझाया गया, ताकि सड़क पर पूर्ण रूप से प्रशिक्षित चालक ही वाहन चलाएं।

पंचायत के समीप स्थित विद्यालय में यातायात नियमों पर विशेष सत्र
लाइसेंस शिविर के सफल संचालन के साथ-साथ पंचायत भवन के बगल में स्थित विद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान भी चलाया गया। इस सत्र के दौरान परिवहन टीम और अधिकारियों ने विद्यार्थियों तथा युवाओं को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया।

छात्र-छात्राओं को दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीटबेल्ट का प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और बिना वैध लाइसेंस के वाहन न चलाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पंचायत स्तर पर शिविरों का उद्देश्य घर-द्वार पर सुविधा देने के साथ-साथ यह सुनिश्चित करना है कि पारदर्शी जांच प्रक्रिया के बाद योग्य चालकों को ही लाइसेंस मिले। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को यातायात नियमों के निष्ठापूर्वक पालन की शपथ दिलाई गई।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading