20.1 C
Ranchi
Wednesday, October 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaसड़कों पर उमड़ी प्रदर्शनकारियों की भीड़, साप्ताहिक बाजार मंगलवार होने के बावजूद,...

सड़कों पर उमड़ी प्रदर्शनकारियों की भीड़, साप्ताहिक बाजार मंगलवार होने के बावजूद, दुकानें बंद चक्का जाम

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में सुबह होते ही नगर के चौक चौराहे, पड़े वीरान, साथ ही साथ जिले के विभिन्न प्रखंडों के प्रमुख चौराहों पर बड़ी संख्या में ओबीसी समाज के लोग जुटना शुरू हो गए। सैकड़ों की तादाद में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए और अपने अधिकारों की आवाज बुलंद करने लगे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी जायज मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक उनका यह आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा।

इस चक्का जाम और विरोध प्रदर्शन का सीधा असर सड़कों पर चलने वाली गाड़ियों पर पड़ा है। घाघरा के चांदनी चौक पर सैकड़ों समर्थकों के बीच में बैठने के कारण ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया। इस जाम की वजह से 600 से अधिक बॉक्साइट ट्रकों के साथ-साथ अन्य व्यावसायिक और यात्री वाहनों के पहिये जहां के तहां थम गए।

सड़कों पर लगी गाड़ियों की लंबी कतार

सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लगने और आवागमन पूरी तरह प्रभावित होने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर मौजूद प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रख रहे हैं और प्रशासन से इस दिशा में ठोस पहल करने की बात कह रहे हैं। वहीं पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम भी सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके पर नजर बनाए हुए है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading