24.1 C
Ranchi
Friday, October 9, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaउपायुक्त की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति पीसीपीएनडीटी की बैठक आयोजित

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति पीसीपीएनडीटी की बैठक आयोजित

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया 

अल्ट्रासाउंड केंद्रों के निबंधन, नवीनीकरण एवं स्थल निरीक्षण से संबंधित प्रस्तावों की हुई समीक्षा

गुमला : – गुमला उपायुक्त-सह-जिला समुचित प्राधिकारी, पीसीपीएनडीटी दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय कक्ष, गुमला में जिला सलाहकार समिति, पीसीपीएनडीटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व बैठक के अनुपालन प्रतिवेदन के साथ जिले में संचालित एवं प्रस्तावित अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों के निबंधन, नवीनीकरण, स्थल परिवर्तन एवं निरीक्षण से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में पूर्व में आयोजित जिला सलाहकार समिति की बैठक के अनुपालन प्रतिवेदन पर चर्चा की गई। इसके साथ ही आशीर्वाद अल्ट्रासाउंड, मेन रोड, बसिया एवं रेड्डीज मेडी केयर लैब एंड डायग्नोस्टिक, लोहरदगा रोड, गुमला के नए निबंधन से संबंधित प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श किया गया। जिले में संचालित विभिन्न अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों के निरीक्षण से संबंधित प्रतिवेदनों की भी समीक्षा की गई।

बैठक में जय भारत डायग्नोस्टिक, घाघरा के नए निबंधन से संबंधित स्थल निरीक्षण की कार्रवाई की समीक्षा की गई। निरीक्षण दल द्वारा किए गए स्थल निरीक्षण में संस्थान को पीसीपीएनडीटी अधिनियम, 1994 के अंतर्गत अल्ट्रासाउंड क्लीनिक के निबंधन हेतु निर्धारित अहर्ताओं को पूरा करते हुए पाया गया। इस संबंध में नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

वहीं यशोदा अल्ट्रासाउंड डायग्नोस्टिक सेंटर, सदर अस्पताल के सामने, जशपुर रोड, गुमला के निबंधन नवीनीकरण से संबंधित प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। उपायुक्त के निर्देश के आलोक में स्थल निरीक्षण हेतु गठित निरीक्षण दल द्वारा निरीक्षण की कार्रवाई पूर्ण किए जाने की जानकारी दी गई।

जागृति अस्पताल, बाजार टांड़, थाना रोड, सिसई से संबंधित प्रस्ताव पर उपायुक्त ने चिकित्सक के प्रमाण-पत्रों एवं संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी आवश्यक दस्तावेजों की विधिवत जांच के पश्चात प्रस्ताव को अग्रेतर कार्रवाई हेतु आगामी बैठक में प्रस्तुत किया जाए।

इसी क्रम में निदा अल्ट्रासाउंड, मेन रोड, सिसई के स्थान परिवर्तन से संबंधित आवेदन पर भी समीक्षा की गई। उक्त मामले में स्थल निरीक्षण हेतु गठित निरीक्षण दल द्वारा निरीक्षण की कार्रवाई पूर्ण किए जाने की जानकारी दी गई।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि पीसीपीएनडीटी अधिनियम एवं निर्धारित नियमों के तहत सभी निबंधन, नवीनीकरण, स्थल परिवर्तन एवं निरीक्षण की प्रक्रिया का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को सभी आवश्यक दस्तावेजों एवं मानकों की गहन जांच के उपरांत ही नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

बैठक में सिविल सर्जन-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, गुमला डॉ. शंभूनाथ चौधरी, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. अनूप किशोर सहित जिला सलाहकार समिति के सदस्य, संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading