25.1 C
Ranchi
Monday, October 12, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaखाद्य प्रतिष्ठान स्वयं सुधारात्मक कार्रवाई अपनाये नहीं तो होगी सख़्त कार्रवाई ,खाद्य...

खाद्य प्रतिष्ठान स्वयं सुधारात्मक कार्रवाई अपनाये नहीं तो होगी सख़्त कार्रवाई ,खाद्य विभाग की लगातार दबिश से बाजार में मचा हड़कंप, आज कई दुकानों से सील हुए सैंपल

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

गुमला : – दुर्गा पूजा एंव अन्य त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी पर रोक लगाने के लिए शहर में विशेष जांच अभियान चलाया। लोगों को त्योहारों के दौरान शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री मिले, इसके लिए टीम ने कई दुकानों में औचक निरीक्षण किया, उक्त अभियान से जुड़े खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी, कुमार प्रभाकर और आशा राज ने संयुक्त रूप से किया।

जांच टीम ने बाजार के कई प्रतिष्ठानों में जाकर सामान की गुणवत्ता जांची और शक के आधार पर नमूने लिए मेसर्स गुरमीत ट्रेडर्स गुमला जशपुर रोड से पैकेज्ड सलोनी और हाथी मार्का सरसों तेल ,मेसर्स महामाए आयुर्वेद, जशपुर रोड गुमला से घी एवं मेसर्स चॉकलेट अंकल, पालकोट से पनीर का सैंपल लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि इन सभी सैंपलों को जांच के लिए राज्य खाद्य जाँच प्रयोगशाला, राँची भेज दिया गया है। लैब से रिपोर्ट आने के बाद नियमों के अनुसार आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विभाग ने होटल, ठेले और खोमचे पर सामान बेचने वाले सभी दुकानदारों, खासकर गोलगप्पा विक्रेताओं को निर्देश दिया है कि वे खाना तैयार करने और ग्राहकों को पिलाने के लिए केवल प्रमाणित आर.ओ. प्लांट के शुद्ध पानी का ही उपयोग करें। इसके साथ ही, FSSAI का लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट दुकान या ठेले पर ऐसी जगह लगाना अनिवार्य है, जहां ग्राहक उसे आसानी से देख सकें।

जांच टीम ने निर्देश दिया कि सभी होटलों, ठेलों एवं खोमचों में काम करने वाले कर्मचारी अनिवार्य रूप से एप्रन, ग्लव्स और हेडगियर (सिर ढकने वाली टोपी) का प्रयोग करें। साथ ही खाद्य सामग्री परोसने या लपेटने के लिए अखबार (न्यूज पेपर) और मिलावट अथवा छोले या चाट के लिए अखाद्य रंगों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की सख्त हिदायत दी गई। अधिकारियों ने दो टूक कहा कि ऐसा करते पाए जाने पर संबंधित संचालक के खिलाफ तत्काल खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कार्रवाई होगी।

फूड सेफ्टी कनेक्ट’ ऐप पर करें शिकायत
अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें किसी भी दुकान में मिलावटी सामान, खराब गुणवत्ता या कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो वे FSSAI के ‘फूड सेफ्टी कनेक्ट’ ऐप पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा सीधे गुमला स्थित खाद्य सुरक्षा कार्यालय में भी शिकायत की जा सकती है। विभाग ने भरोसा दिलाया है कि शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जाएगी।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading