21.1 C
Ranchi
Tuesday, October 13, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaकांग्रेस की चुप्पी के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का हुंकार, कांग्रेस कार्यालय...

कांग्रेस की चुप्पी के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का हुंकार, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया 

जेएनयू प्रकरण में प्रो. बिमोल अकोइजम पर लगाए यौन उत्पीड़न के आरोपों के संबंध मे अपनी आपत्ति दर्ज कराने के उदेश्य से गुमला में निकाला पैदल मार्च, कांग्रेस के खिलाफ की नारेबाजी

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में – जेएनयू प्रकरण को लेकर कांग्रेस की चुप्पी के विरोध में सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा ने गुमला में नारी शक्ति हुंकार आंदोलन के तहत कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गौरी किंडो के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले में अपना विरोध दर्ज कराया।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:30 बजे भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं पार्टी के अन्य पदाधिकारी बड़ाइक मुहल्ला चौक के समीप एकत्र हुए। यहां से सभी पैदल मार्च करते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद और राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके बाद कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर जेएनयू प्रकरण के मामले में कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल उठाए।
भाजपा महिला मोर्चा ने इस आंदोलन के माध्यम से कांग्रेस के रुख के प्रति अपना विरोध जताया। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में जिले में निवास करने वाले पार्टी के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ आंदोलन में भाग लेते हुए अपनी आवाज बुलंद की।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुनेश्वर साहू , जिलाध्यक्ष सागर उरांव , महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरी किंडो के साथ सोनामनी देवी, सीता देवी, शैल मिश्रा, जिला महामंत्री संदीप प्रसाद, सुरेश सिंह, निर्मल गोयल, जय साहू, बब्लू वर्मा, विनोद प्रसाद, संजय साहू, कौशलेन्द्र जमवार, हरिहर साहू, नीलम गुप्ता, ललिता गुप्ता, पायल तिवारी, पुष्पा देवी, मीना देवी एवं रेखा सिन्हा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने जेएनयू प्रकरण पर कांग्रेस से अपना रुख स्पष्ट करने की मांग उठाई।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading