गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया
गुमला : – गुमला पुलिस ने एक गुप्त सूचना के अनुसार सदर प्रखंड के टोटो थाना क्षेत्र स्थित खरका नदी के पास पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन चेकिंग बैरियर लगाकर उक्त गुप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए एक सफेद कार (UP 80CC 1369) से बोरे में पैक 18 किलो गांजा बरामद किया। एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में थानेदार दिनेश कुमार की टीम ने बीती रात करीब 7:40 बजे यह कार्रवाई की।पुलिस ने उत्तर प्रदेश के हापुर निवासी तस्कर पृथ्वी राणा को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली। गुमला थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत कांड संख्या 444/26 दर्ज किया गया है। गुरुवार को प्रेस वार्ता के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में लेते हुए गुमला जेल भेज दिया गया और उसके फरार साथी की तलाश पुलिस जुटी ।







