न्यूज – उमेश यादव
बगोदर – NH 19 भीषण सड़क हादसे में एक स्कूली छात्रा समेत दो की मौत, 12 लोग घायल। घटना बगोदर थाना क्षेत्र के घंघरी गांव के पास की है, ओवरटेक करने के चक्कर में सवारी गाड़ी से टकराई कार, दोनों वाहन पलटी। इसी दौरान स्कूल से पैदल घर जा रही 8 वर्षीय छात्रा महक परवीन की मौत हो गई। दूसरा सवारी गाड़ी में सवार विष्णुगढ़ के चौथा निवासी प्यारी साव की भी मौत हो गई








