गुमला : – गुमला झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग से प्राप्त निर्देश के आलोक में प्रथम जिला स्तरीय कैरम टैलेंट प्रतियोगिता 2025 का आयोजन दिनांक 16 मई 2025 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), गुमला परिसर में किया जा रहा है।
यह प्रतियोगिता झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा पहली बार आयोजित की जा रही है, जिसमें विद्यालय स्तर, प्रखंड स्तर एवं जिला स्तर के माध्यम से राज्य स्तरीय चयन की प्रक्रिया तय की गई है। जिले के सभी प्रखंडों में पूर्व में आयोजित प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
प्रतियोगिता बालक एवं बालिका वर्ग में पृथक रूप से अंडर 17 एवं अंडर 19 श्रेणी के अंतर्गत एकल एवं युगल मुकाबलों में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संचालन हेतु जिले के सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईओ) एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीपीओ) को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को 16 मई की सुबह 09 बजे डायट गुमला में रिपोर्ट करना अनिवार्य है।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी आगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गुमला जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिससे उन्हें न केवल खेल में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, बल्कि उनके आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व विकास में भी सहायता मिलेगी।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया
Auto Amazon Links: Could not resolve the given unit type, . Please be sure to update the auto-insert definition if you have deleted the unit.







