21.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला जिले में आज से रक्तदान शिविर का हुआ शुभारंभ

गुमला जिले में आज से रक्तदान शिविर का हुआ शुभारंभ

गुमला: गुमला जिले में आज से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। गुमला सदर अस्पताल में आयोजित इस ब्लड डोनेशन कैंप में जिले के नागरिकों के साथ-साथ जिला स्तरीय पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
रक्तदान शिविर का उद्देश्य जिले में रक्त की उपलब्धता को सुनिश्चित करना और जरूरतमंदों की मदद करना है। इस अभियान में जिले के सभी वर्गों ने भाग लिया, जिससे यह अभियान और भी सफल बना।
रक्तदान जीवन बचाने का एक महत्वपूर्ण कार्य है, और गुमला जिला प्रशासन द्वारा इस अभियान को जारी रखने की योजना है। जिला प्रशासन द्वारा समस्त योग्य नागरिकों से अपील है कि वे रक्तदान कर इस नेक कार्य में योगदान दें।
रक्तदान शिविरों का आयोजन निम्नलिखित तिथियों पर किया जाएगा
▪18 दिसंबर 2024: पालकोट प्रखंड कार्यालय
▪19 दिसंबर 2024: सिसई प्रखंड कार्यालय
▪20 दिसंबर 2024: बसिया प्रखंड कार्यालय
▪21 दिसंबर 2024: कामडारा प्रखंड कार्यालय
▪23 दिसंबर 2024: बिशुनपुर प्रखंड कार्यालय
▪26 दिसंबर 2024: भरनो प्रखंड कार्यालय
▪27 दिसंबर 2024: चैनपुर प्रखंड कार्यालय
▪28 दिसंबर 2024: घाघरा प्रखंड कार्यालय
▪30 दिसंबर 2024: रायडीह प्रखंड कार्यालय
▪31 दिसंबर 2024: डुमरी प्रखंड कार्यालय
▪3 जनवरी 2025: अल्बर्ट एक्का, जारी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments