गुमला – गुमला भाजपा द्वारा आज जिला मुख्यालय मे भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न और भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष स्व अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि मनायी गयी। सभी कार्यकर्त्ताओं ने अटल जी को भावभीनी श्रधांजलि दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनय कुमार लाल ने किया, मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष अनूप चंद्र अधिकारी और दामोदर कसेरा ने अपने विचारों की अभिव्यक्ति कर अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद पार्टी के पूर्व जिला मंत्री अनीता बड़ाईक के पिताजी स्वर्गीय सुमेर नाथ बड़ाईक और झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के दिवंगत आत्मा के लिए 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति हेतु भगवान से प्रार्थना किया।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से निर्मल गोयल, दामोदर कसेरा, यशवंत सिंह, सत्यनारायण पटेल, संदीप कुमार, बबलू वर्मा, भोला चौधरी, बाल्केस्वर सिंह, कौशल साहू, विजय शंकर लाल, कौशलेंद्र जमुवार, संतोष देवघरिया, शिव नारायण साहू, जय साहू, लक्ष्मीकांत बड़ाईक सहित अन्य लोग उपस्थित हुवे।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया
[aplbcp product_list=2]







