गुमला :- दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल स्तर पर आयोजित सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल कप प्रतियोगिता का शुभारंभ कल दिनांक 08 जुलाई 2025 को संत इग्नेसियस उच्च विद्यालय, जुबली स्टेडियम, गुमला में किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रमंडल अंतर्गत रांची, खूंटी, लोहरदगा, सिमडेगा एवं गुमला जिले की विजेता टीमें भाग लेंगी।
प्रतियोगिता में बालक वर्ग हेतु अंडर 15 एवं अंडर 17, तथा बालिका वर्ग हेतु अंडर 17 के मैच आयोजित होंगे। सभी मुकाबले लीग आधारित होंगे, जिससे प्रतियोगिता में निष्पक्षता एवं खेल भावना को बढ़ावा मिलेगा।
बालिका वर्ग के मैच संत पैट्रिक उच्च विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित किए जाएंगे, वहीं बालक वर्ग के मैच संत इग्नेसियस उच्च विद्यालय, जुबली स्टेडियम एवं हॉस्टल मैदान में खेले जाएंगे।
प्रतियोगिता का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:
🔹 08 एवं 09 जुलाई को लीग मुकाबले
🔹 10 जुलाई को सेमीफाइनल मुकाबले
🔹 11 जुलाई को तीनों वर्गों के फाइनल मुकाबले एवं समापन समारोह का आयोजन जुबली स्टेडियम में किया जाएगा।
गुमला जिला प्रशासन एवं खेल विभाग द्वारा प्रतियोगिता की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु आवश्यक समन्वय स्थापित किया गया है, जिससे खिलाड़ी निष्पक्ष और सुरक्षित वातावरण में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया







