21.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला में भारतमाला परियोजना के खरका ब्रिज निर्माण स्थल पर फायरिंग, एक...

गुमला में भारतमाला परियोजना के खरका ब्रिज निर्माण स्थल पर फायरिंग, एक कर्मी घायल

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया

राहुल सिंह गैंग के नाम से ली गई जिम्मेदारी, निर्माण कार्य बंद करने की धमकी देने का आरोप

गुमला: गुमला में भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे खरका ब्रिज निर्माण स्थल पर शनिवार शाम गोलीबारी की घटना सामने आई है। तीन नकाबपोश अपराधियों ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर कई राउंड फायरिंग की। इस दौरान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी निर्माण कर्मी मोहम्मद सलीम घायल हो गए। बताया जा रहा है कि गोली उनकी जांघ को छूते हुए निकल गई। घटना के बाद उन्हें गुमला सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

जानकारी के अनुसार, खरका ब्रिज का निर्माण खटवा नदी के पास चल रहा है। यह जगह गुमला सदर थाना क्षेत्र से करीब पांच किलोमीटर दूर बताई जा रही है। शनिवार शाम अचानक पहुंचे नकाबपोशों ने निर्माण स्थल पर गोलीबारी की और वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। आरोप है कि अपराधियों ने ब्रिज का निर्माण कार्य जल्द बंद करने की धमकी भी दी और इसके बाद मौके से फरार हो गए।

राहुल सिंह गैंग के नाम से जिम्मेदारी लेने की बात

घटना के बाद राहुल सिंह गैंग के नाम से हमले की जिम्मेदारी लिए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, गैंग की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस की ओर से भी मामले में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

गोलीबारी की घटना के बाद निर्माण कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच भय का माहौल है। सूचना मिलने पर गुमला सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी किए जाने की जानकारी दी गई है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments