गुमला : – गुमला जिला की महिला उद्यमियों एवं एफपीओ सदस्यों द्वारा 01 से 14 दिसंबर तक जमशेदपुर में आयोजित झारखंड राज्य हैंडलूम एक्सपो में सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया जा रहा है।
एक्सपो में जिले में उत्पादित पलाश खाद्य उत्पाद, JOHAR रागी उत्पाद, कस्तूरी मक्का उत्पाद, जीरा फूल चावल, किशोरी सेनेटरी पैड पहल सहित मंदर क्षेत्र के उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य बिक्री के साथ-साथ B2B स्तर पर व्यापारिक अवसरों का विस्तार सुनिश्चित करना है।
यह अवसर गुमला जिले की महिला उद्यमिता एवं स्थानीय उत्पादों को राज्य स्तरीय मंच पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया







