21.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsBermoतेनुघाट में राष्ट्रीय नाई महासभा की अहम बैठक, शिक्षा और एकजुटता पर...

तेनुघाट में राष्ट्रीय नाई महासभा की अहम बैठक, शिक्षा और एकजुटता पर दिया गया जोर

समाज की सामाजिक-आर्थिक प्रगति के लिए संगठन को मजबूत करने का आह्वान

तेनुघाट (बेरमो),।
बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के सातों प्रखंडों से राष्ट्रीय नाई महासभा के अध्यक्ष, सचिव, पदाधिकारी, समाजसेवी और बुद्धिजीवियों की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को तेनुघाट स्थित अतिथि भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता छेदी ठाकुर ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में रांची से आए कर्पूरी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंस ठाकुर उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रिंस ठाकुर ने कहा कि नाई समाज दबा-कुचला नहीं है, बल्कि उसे लगातार दबाया जाता रहा है। उन्होंने समाज से बिखराव छोड़कर एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि संगठन के बिना न तो समाज का और न ही किसी जाति का हित संभव है। उन्होंने सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक उन्नति के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया।

अधिवक्ता महेश ठाकुर ने कहा कि समाज को मजबूत करने के लिए सबसे पहले स्वयं और अपने परिवार को शिक्षित करना होगा, इसके बाद समाज को शिक्षा के लिए प्रेरित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज संगठित और सशक्त बन सकता है।

कोल मजदूर एवं विस्थापित नेता कैलाश ठाकुर ने समाज में मौजूद कुरीतियों और विकृतियों को छोड़कर ईमानदारी से संघर्ष और शिक्षा के रास्ते पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षित और एकजुट समाज में अपार शक्ति होती है, जो प्रगति का मार्ग प्रशस्त करती है।

बैठक में आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार तक अपनी मांगों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए संगठित आंदोलन आवश्यक है। साथ ही जाति एवं आर्थिक सर्वेक्षण को समाज की वास्तविक स्थिति दर्ज कराने के लिए महत्वपूर्ण बताया गया, ताकि सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ समाज तक बेहतर ढंग से पहुंच सके।

बैठक में सुरेश प्रसाद शर्मा, मनोज ठाकुर, शंकर ठाकुर, उमा शंकर ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, राजकुमार ठाकुर, सुनील ठाकुर, पिंटू ठाकुर, पवन ठाकुर, विंदेश ठाकुर, मधु ठाकुर, आदित्य ठाकुर, विश्वजीत ठाकुर सहित समाज के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश कुमार ने किया।

News – कहकशां फारुकी

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments