21.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaदुनदुरिया बस स्टैंड में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, नियमों का उल्लंघन...

दुनदुरिया बस स्टैंड में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, नियमों का उल्लंघन करने पर बसंत बस को जप्त कर गुमला थाना को सुपुर्द किया गया

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

गुमला: उपायुक्त गुमला दिलेश्वर महतो के निर्देशानुसार गुमला जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल के नेतृत्व में गुमला के ललित उरांव बस स्टैंड, दुनदुरिया में सघन जांच अभियान चलाया गया।

पकड़ी गई बसंत बस को गुमला थाना को सुपुर्द किया गया

जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर ‘बसंत बस’ को पकड़ा गया। विभाग द्वारा बस के दस्तावेजों और परिचालन संबंधी नियमों की गहनता से जांच की गई। अनियमितता पाए जाने पर बस को जब्त करते हुए संबंधित संचालकों को सख्त हिदायत दी गई।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने स्पष्ट संदेश दिया कि यात्री सुरक्षा और परिवहन नियमों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। पकड़ी गई बस के संचालकों को कड़ा निर्देश दिया गया है कि भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोबारा कोई भी बस नियमों का उल्लंघन करते पाया गया, तो परमिट रद्द करने जैसी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षित सफर के लिए उक्त अभियान जारी रहेगी,

प्रशासन द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई से बस संचालकों में हड़कंप व्याप्त है। डीटीओ ने आम जनों से भी अपील की है कि वे जागरूक बनें और हमेशा वैध दस्तावेजों व नियमों का पालन करने वाले वाहनों का ही उपयोग करें , गुमला जिले में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments