गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड, रांची तथा जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, गुमला के निर्देशानुसार आगामी नगर परिषद आम निर्वाचन–2026 के सफल एवं सुचारु संचालन हेतु आज अनुमंडल कार्यालय, गुमला में मास्टर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 10 मास्टर प्रशिक्षकों को मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान प्रशिक्षकों को मतदान केंद्र पर पहुंचने से लेकर मतदान प्रक्रिया के समापन तक की सभी आवश्यक प्रक्रियाओं एवं दायित्वों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान निर्वाचन से संबंधित नियमों, प्रक्रियाओं एवं दायित्वों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया, ताकि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराई जा सके।
प्रशिक्षण स्थल पर अपर समाहर्ता, गुमला, अनुमंडल पदाधिकारी, गुमला, उप समाहर्ता भूमि सुधार (DCLR), गुमला, जिला योजना पदाधिकारी (DPO), गुमला, जिला कृषि अभियंता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया







