19.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaनशे की हालत में पेड़ से गिरकर व्यक्ति घायल, सदर अस्पताल में...

नशे की हालत में पेड़ से गिरकर व्यक्ति घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

गुमला : गुमला सदर थाना क्षेत्र के रेडवा ग्राम निवासी राजू खड़िया अपने घर से नदी नहाने की बात कहकर निकला था। नशे की हालत में वह एक आम के पेड़ पर चढ़ गया और अनियंत्रित होकर पेड़ से गिर गया। इस हादसे में उसे सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

Edited by – Sanjana Kumari.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments