गुमला। झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्था के निदेशक विजय कुमार सिन्हा तथा यूनिसेफ़ की कंसल्टेंट देविका रानी साहू ने सोमवार को गुमला जिले में संचालित संप्रेक्षण गृह और बालिका गृह का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और भोजन की गुणवत्ता का विस्तृत मूल्यांकन किया।
अधिकारियों ने बच्चों से सीधे बातचीत कर उनकी स्थिति, आवश्यकताओं और दैनिक दिनचर्या के बारे में जानकारी ली। टीम ने मौके पर मौजूद सहायक निदेशक और जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
निरीक्षण के दौरान निदेशक द्वारा विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की गई। इस क्रम में स्पॉन्सरशिप योजना, आफ्टर केयर, फोस्टर केयर, चाइल्ड हेल्पलाइन सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। विशेष रूप से स्पॉन्सरशिप योजना के लाभुकों का भौतिक सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण टीम ने बाल देखरेख संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं, बच्चों की देखभाल व्यवस्था और व्यवस्थापन पर संतोष व्यक्त किया।
इस दौरान सहायक निदेशक ललन कुमार रजक, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अमर कुमार सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया







