21.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaपीएम जनमन योजना पर विशेष समीक्षात्मक बैठक, उपायुक्त ने विभागों को दिए...

पीएम जनमन योजना पर विशेष समीक्षात्मक बैठक, उपायुक्त ने विभागों को दिए स्पष्ट निर्देश

गुमला : उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में सोमवार को प्रधानमंत्री जनजातीय अति पिछड़ा योजना (PM JANMAN) से संबंधित विशेष समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के विभिन्न घटकों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभागों को ठोस दिशा-निर्देश दिए।

आयुष्मान कार्ड निर्माण पर विशेष जोर

बैठक में आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण पर विस्तृत चर्चा हुई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि VLE स्तर पर समन्वय बढ़ाते हुए पात्र लाभुकों के कार्ड शीघ्र बनाए जाएं। आगामी विशेष कैंपों के लिए तैयारी की समीक्षा करते हुए उन्होंने प्रतिदिन 7,000 कार्ड निर्माण का लक्ष्य तय किया और इसे योजनाबद्ध रूप से पूर्ण करने पर बल दिया।

योजनाओं की प्रगति और निर्देश

  • प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) में अक्टूबर माह के अंत तक 50% लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।

  • चैनपुर प्रखंड में खराब प्रदर्शन को लेकर नाराजगी जताते हुए संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी का वेतन रोका गया।

  • जल जीवन मिशन, पीएम ग्राम सड़क योजना, आंगनवाड़ी केंद्र, मल्टीपरपस रूम और होस्टल निर्माण की समीक्षा कर 15 नवंबर तक सभी लंबित कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

  • दिवाली के उपरांत दिव्यांग शिविर आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।

उपस्थित अधिकारी

बैठक में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, एलडीएम गुमला, विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता, जिला शिक्षा अधिकारी, तथा जिला सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments