21.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaबाल तस्करी, बाल श्रम एवं उत्पीड़न के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा चलाया...

बाल तस्करी, बाल श्रम एवं उत्पीड़न के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार जिला बाल संरक्षण इकाई, गुमला के द्वारा जिले के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, बाजार, बस स्टैंड एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों एवं आम जनों को बाल तस्करी, बाल श्रम, बाल उत्पीड़न जैसी सामाजिक बुराइयों के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में इनके खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित करना है।

अभियान के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) के पोस्टर एवं बैनरों के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया जा रहा है कि किसी भी प्रकार की समस्या या संकट की स्थिति में बच्चे बिना झिझक निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1098 पर संपर्क कर सकते हैं।

यदि किसी व्यक्ति को बाल तस्करी, बाल श्रम या बाल उत्पीड़न से संबंधित कोई भी सूचना प्राप्त होती है, तो तुरंत इसकी जानकारी संबंधित विभाग या चाइल्ड हेल्पलाइन को दें, ताकि प्रभावित बच्चों की सुरक्षा एवं सहायता सुनिश्चित की जा सके।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments