19.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaरसोई गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, अनुमंडल स्तर पर धावा दल...

रसोई गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, अनुमंडल स्तर पर धावा दल का गठन

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

20 होटलों एवं ढाबों में छापेमारी, घरेलू गैस के दुरुपयोग का मामला नहीं मिला

गुमला : – गुमला जिला मेंआम नागरिकों को रसोई गैस की ससमय आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने के उद्देश्य से उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए गए हैं। विभिन्न स्रोतों से प्राप्त शिकायतों के आलोक में संबंधित विभागीय पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में लिए गए निर्णयों के तहत अनुमंडल स्तर पर धावा दल का गठन किया गया है, जिसमें प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, गुमला एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, गुमला को शामिल किया गया है। धावा दल को निर्देशित किया गया है कि वे होटलों, रेस्टोरेंट, कैफे एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करें कि घरेलू उपयोग के गैस सिलेंडरों का अनाधिकृत प्रयोग न हो। उल्लंघन की स्थिति में संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
उक्त आदेश के अनुपालन में आज धावा दल द्वारा जिले के लगभग 20 होटल, रेस्टोरेंट एवं ढाबों में छापेमारी की गई। निरीक्षण के दौरान सभी स्थानों पर केवल कमर्शियल गैस सिलेंडरों का ही उपयोग पाया गया तथा कहीं के भी घरेलू गैस के दुरुपयोग की पुष्टि नहीं हुई।
जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि आम लोगों को रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही, इस प्रकार की जांच आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी एवं किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments