गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया
गुमला : – राजी पड़हा दीवान बसंत कुमार भगत गुमला पहुंचे और उन्होंने राजी पड़हा के बेल खुदी भगत दुखी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में उनसे चर्चा की और पूरे देश के पड़हा व्यवस्था के बारे में जानकारी दी खुदी भगत दुखी ने राजी पड़हा के दीवान बसंत भगत को निर्देश दिया की झारखंड के सभी मूली पड़हा का निबंध करने का निर्देश दिया और उन्होंने ने राजी बेल को जानकारी देते हुए बताया कि 11 10.26 को राजी पड़हा का बैठक राजी पड़हा के मुख्यालय दीपू बगीचा जशपुर में बुलाया गया है, उन्होंने यह भी बताया कि उक्त बैठक में देश के असम, बंगाल,झारखंड,उड़ीसा, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के सभी पादा पड़हा एवं मूली पड़हा के पदाधिकारी गण उक्त बैठक में भाग लेंगे,राजी बेल खुद भगत दुखी से मुलाकात करने वालों में राजी दीवान बसंत कुमार भगत, महेंद्र उरांव काहतो मूली पड़हा, राज बेल उरांव प्रर्मश दात्री सदस्य मूली पड़हा, हिंदू भगत सामाजिक कार्यकर्ता एवं पादा पड़हा झारखंड के बेल राजू उरांव इत्यादि उपस्थित थे। |







