21.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeEducationराज्य स्तरीय स्कूली बैंड प्रतियोगिता में खूंटी, रांची और पश्चिमी सिंहभूम जिला...

राज्य स्तरीय स्कूली बैंड प्रतियोगिता में खूंटी, रांची और पश्चिमी सिंहभूम जिला बने विजेता

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूली बैंड प्रतियोगिता का समापन आज खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक स्टेडियम, रांची में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
इस प्रतियोगिता में राज्य के सभी 24 जिलों से ब्रास बैंड एवं पाइप बैंड की बालक और बालिका वर्ग की टीमें शामिल हुईं। पहली बार इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग की 10 टीमों तथा बालिका वर्ग की 29 टीमों, अर्थात् कुल 39 टीमों ने हिस्सा लिया जो यह दर्शाता है कि झारखंड के विद्यालयों में बैंड प्रतियोगिता के प्रति रुचि और सहभागिता निरंतर बढ़ रही है।
प्रतिभागी टीमों ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया।सभी विजेता प्रतिभागियों को आयोजन सचिव सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए सोरेंग, सूबेदार प्रगट सिंह, नायक अमरदीप सिंह,नायक रजत सिंह,नायक प्रगट सिंह ने संयुक्त रूप से ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्वागत संबोधन में आयोजन सचिव धीरसेन ए. सोरेंग ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा “राज्य के विद्यालयों में बैंड संस्कृति बच्चों में अनुशासन, एकाग्रता और सामूहिकता की भावना विकसित करती है। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने का एक सशक्त मंच है।”
उन्होंने आगे कहा “झारखंड के 24 जिलों की 39 टीमों ने बैंड प्रतियोगिता में जिस अनुशासन, समर्पण और देशभक्ति का अद्भुत प्रदर्शन किया, वह काबिले-तारीफ है। यह आयोजन विद्यार्थियों में टीम भावना और संवैधानिक मूल्यों को सशक्त करता है।”
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार हैं —
ब्रास बैंड (बालिका वर्ग)
प्रथम स्थान: मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, खूंटी
द्वितीय स्थान: झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, बौराम, पूर्वी सिंहभूम
तृतीय स्थान: मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, जामताड़ा
ब्रास बैंड (बालक वर्ग)
प्रथम स्थान: सेंट जेवियर इंटर कॉलेज, लुपुंग गुट्टू, पश्चिमी सिंहभूम द्वितीय स्थान: नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय, सरायकेला-खरसावां
तृतीय स्थान: प्लस टू उच्च विद्यालय, कुम्हारलालो, पीरटांड़, गिरिडीह
पाइप बैंड (बालिका वर्ग)
प्रथम स्थान: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कांके, रांची
द्वितीय स्थान: मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कैथा, रामगढ़, तृतीय स्थान: मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सरायकेला-खरसावां
पाइप बैंड (बालक वर्ग)
प्रथम स्थान: केरली स्कूल, धुर्वा, रांची, द्वितीय स्थान: नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय, खूंटी, तृतीय स्थान: सेंट जेवियर हाई स्कूल, लुपुंग गुट्टू, पश्चिमी सिंहभूम।
कार्यक्रम का संचालन चंद्रदेव सिंह द्वारा किया गया
विजेता प्रतिभागियों को मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव श्री उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी श्री सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए. सोरेंग, एवं राज्य खेल कोषांग के सदस्यों ने हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments