21.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghविनोबा भावे विश्वविद्यालय की महिला शतरंज खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

विनोबा भावे विश्वविद्यालय की महिला शतरंज खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय (विभावि), हजारीबाग की महिला शतरंज टीम ने पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला शतरंज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए झारखंड के विश्वविद्यालयों में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में 111 खिलाड़ियों के बीच शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए साक्षी शर्मा ने पांचवां स्थान हासिल किया, जिससे विश्वविद्यालय को गर्व की अनुभूति हुई।

झारखंड में शीर्ष स्थान, पूर्वी क्षेत्र में दसवां स्थान

टीम की सफलता पर जानकारी देते हुए दल की प्रबंधक डॉ. अर्चना रीना धान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 15 राज्यों के विश्वविद्यालयों ने भाग लिया। अंक गणना के आधार पर विभावि को पूर्वी क्षेत्र में दसवां स्थान प्राप्त हुआ।

खुशबू कुमारी ने 6th बोर्ड की विजेता बन दिलाया गौरव

टीम की एक अन्य खिलाड़ी खुशबू कुमारी ने प्रतियोगिता में 6th बोर्ड की विजेता बनकर विश्वविद्यालय को अलग से सम्मान दिलाया। उनकी इस उपलब्धि ने पूरे दल को और भी प्रेरित किया।

कुलपति एवं खेल निदेशकों ने दी बधाई

विश्वविद्यालय के इस उपलब्धि पर कुलपति प्रोफेसर पवन कुमार पोद्दार, छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ. विकास कुमार एवं खेल निदेशक डॉ. राखो हरी ने खिलाड़ियों, प्रबंधक और पूरे दल को बधाई देते हुए उनकी हौसला अफजाई की।

यह सफलता महिला खिलाड़ियों की लगन, मेहनत और खेल कौशल का प्रमाण है, जिससे झारखंड के विश्वविद्यालयों में विभावि की प्रतिष्ठा और मजबूत हुई है।

News – Vijay Chaudhary

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments