गुमला : – गुमला उपायुक्त के निर्देशानुसार श्रमिक कल्याण से संबंधित प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई की गई। अजय भगत, पिता इतवा भगत एवं माता लालो देवी, ग्राम कसपोरेया, पोस्ट बेलागाड़ा, प्रखंड एवं थाना घाघरा, जिला गुमला, सीमा सड़क संगठन (ग्रेफ), समदो, राज्य हिमाचल प्रदेश में सी०पी० मजदूर के रूप में कार्यरत थे। कार्य करने के दौरान दिनांक 05.06.2024 को उनकी प्राकृतिक मृत्यु हो गई थी।
कार्य स्थल पर मृत्यु होने के कारण उनके आश्रित लालो देवी (माता) को समूह बीमा योजना अंतर्गत बीमा राशि रु. 10,00,000/- (दस लाख रुपये मात्र) स्वीकृत की गई। दिनांक 18.08.2025 को श्रम अधीक्षक, गुमला के माध्यम से उक्त राशि सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित करा दी गई।
जिला प्रशासन ने मृतक श्रमिक के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए आश्वस्त किया है कि श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाता रहेगा।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया
[aplbcp product_list=1]
Powered by myUpchar
Powered by myUpchar
Powered by myUpchar
Powered by myUpchar
Powered by myUpchar







