19.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaसड़क दुर्घटना में फेरीवाला युवक घायल, इलाजरत

सड़क दुर्घटना में फेरीवाला युवक घायल, इलाजरत

गुमला जिला अंतर्गत स्थित बसिया. थाना क्षेत्र के अंतर्गत रांची सिमडेगा मुख्य पथ पर कोयल नदी पुल पर शुक्रवार की शाम सड़क दुर्घटना में हरियाणा का एक युवक घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को बसिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. जानकारी के अनुसार उक्त युवक प्रखंड के विभिन्न गांवों में घुमघुकर कुर्सी आदि बेचता था. उक्त फेरीवाला अज्ञात युवक शराब के नशे में तेज गति से बाइक चलाने के क्रम में आगे जा रही पिकअप वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया और वही पर गिर गया. जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी. वही बसिया पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर वाहन जब्त कर लिया.

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments