लोहरदगा (सह गुमला) : लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत आज कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत राजस्थान प्रांत के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाने के बाद राजस्थान के लिए रवाना हुए।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संगठन सृजन अभियान के तहत उन्हें राजस्थान का पर्यवेक्षक बनाने की जिम्मेदारी दी है। इससे पूर्व भी वे गुजरात और मध्य प्रदेश में कांग्रेस के संगठनात्मक पर्यवेक्षक रह चुके हैं।
सांसद भगत एक सप्ताह पूर्व राजस्थान के ब्यावर जिला का दौरा कर कांग्रेस संगठन की स्थिति और स्थानीय कार्यकर्ताओं की सक्रियता का आकलन कर चुके हैं। अब वे राजस्थान के अन्य जिलों का दौरा करेंगे और वहां संगठन की जमीनी स्थिति, सक्रियता और गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा करेंगे।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया







