21.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaहजारी में 'माधुरी फ्यूल' का शुभारंभ, मंत्री योगेंद्र प्रसाद बोले- नए उद्योगों...

हजारी में ‘माधुरी फ्यूल’ का शुभारंभ, मंत्री योगेंद्र प्रसाद बोले- नए उद्योगों से बढ़ेगा रोजगार और विकास

News – Kahkashan Farooqi 

गोमिया: गोमिया प्रखंड के हजारी में शुक्रवार को नए पेट्रोल पंप ‘माधुरी फ्यूल’ का भव्य शुभारंभ हुआ। पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने फीता काटकर पेट्रोल पंप का उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान उनका पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर भव्य स्वागत किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि क्षेत्र में नए व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की स्थापना स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि ऐसे निवेश से व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और क्षेत्र के समग्र विकास को बल मिलेगा।

मंत्री ने माधुरी फ्यूल के संचालक एवं पूरी टीम को नई शुरुआत के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, निरंतर प्रगति एवं व्यापारिक सफलता की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर गोमिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो,मो असलम व जेएम एम के कार्यकर्ता ,भाजपा की वरिष्ठ नेत्री स्थानीय जनप्रतिनिधि, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, विनोद पासवान, व्यवसायी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे। समारोह में उपस्थित लोगों ने नए पेट्रोल पंप के खुलने को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments