19.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaआदिवासी नेत्री स्व. निशा भगत जी को न्याय तो मिलकर रहेगा

आदिवासी नेत्री स्व. निशा भगत जी को न्याय तो मिलकर रहेगा

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में आज भारतीय जनता पार्टी जिला गुमला आदिवासी महिला मोर्चा द्वारा जनजातीय नेत्री स्व. निशा भगत को भावभीनी श्रद्धांजलि देने और उनके लिए न्याय की मांग को लेकर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष गौरी किण्डो के नेतृत्व में पुराना नगर परिषद से पटेल चौक टॉवर चौक तक विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। और निशा भगत अमर रहे के नारे लगते रहे*

गौरी किण्डो ने कहा कि निशा भगत के मौत का समाज के लिए किया गया संघर्ष कभी व्यर्थ नहीं जाएगा। हमारी स्पष्ट मांग है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच हो, जितने भी नामजद आरोपी हैं उनकी त्वरित गिरफ्तारी की जाए साथ ही परिवार को मुआवजा और परिवार के 1 व्यक्ति को सरकारी नौकरी दिलाई जाए

जिप अध्यक्ष करण बाड़ा ने कहा कि सरकार बेटी बहनो को सुरक्षा देने में नाकाम है वही नगर परिषद अध्यक्ष शंकुतला उराँव ने भी कहा कि आज एक निशा ने कुर्बानी दी है कल दुसरी निशा को कुर्बान होने नहीं देगें
कैण्डल मार्च में बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष मौजूद थे।
शंकुतला उराँव,उर्मिला रानी चंपा कुमारी अमरमणि उरांव मिला उरांव सोनामनी उराँव, जिला महामंत्री सुरेश सिंह जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल हरिहर कुमार छोटेलाल भगत देवेन्द्र लाल उराँव गुड्डी नंदा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments