19.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaराष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष गुमला पहुंचकर निशा भगत के परिजनों से...

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष गुमला पहुंचकर निशा भगत के परिजनों से मिलकर दिया आश्वासन

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला एंव झारखंड की बेटी सामाजिक कार्यकर्ता स्वर्गीय निशा भगत के पिता हान्दु भगत एंव परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का पूरा भरोसा दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में महिलाओं के साथ हो रही उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर भी आयोग गंभीर है. वहीं, उन्होंने कहा कि उन्हें भी जानकारी मिली है कि राज्य सरकार ने सीबीआई जांच की अनुशंसा की है. उन्होंने कहा कि केवल जांच की अनुशंसा कर राज्य सरकार की जिम्मेदारी खत्म नहीं होती है. इसी तरह की घटनाओं को रोकने के साथ इस तरह का गलत काम करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई भी करनी होगी. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिस तरह से ये घटनाएं सामने आ रही हैं, वह निश्चित रूप से काफी चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि रांची पहुंचकर वह रांची के पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगी कि आखिरकार इस तरह की घटनाओं के बाद उनकी ओर से क्या कार्रवाई की जा रही है.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments