18.1 C
Ranchi
Saturday, November 21, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaउपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्थापना-सह-अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित, विभिन्न प्रशासनिक...

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्थापना-सह-अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित, विभिन्न प्रशासनिक एवं सेवा संबंधी मामलों पर हुई समीक्षा

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला उपायुक्त, दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में जिला स्थापना-सह-अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला स्थापना से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों, सेवा संबंधी मामलों एवं प्राप्त अभ्यावेदनों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान अनुकंपा नियुक्ति, उग्रवादी हिंसा से संबंधित प्रस्ताव, एम०ए०सी०पी०एस० के अंतर्गत वित्तीय लाभ, विभिन्न संवर्गों में प्रोन्नति, स्थानांतरण एवं पदस्थापन सहित अन्य प्रशासनिक विषयों की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों एवं कार्यालयों से प्राप्त प्रस्तावों तथा कर्मियों से संबंधित सेवा मामलों पर भी समिति द्वारा विचार किया गया।

उपायुक्त ने संबंधित मामलों में निर्धारित सरकारी नियमों, विभागीय दिशा-निर्देशों एवं प्रावधानों के अनुरूप आवश्यक प्रक्रियात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया। बैठक में विभिन्न प्रस्तावों के संबंध में आवश्यक निर्णय एवं अग्रेतर कार्रवाई हेतु दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन , अपर समाहर्ता राजीव नीरज, सिविल सर्जन शंभूनाथ चौधरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खालको, जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां, डीएसपी मुख्यालय , जिला स्थापना उप समाहर्ता सह जिला परिवहन पदाधिकारी सतेंद्र महतो सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments