19.1 C
Ranchi
Thursday, November 19, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaझारखंड स्थापना दिवस समारोह के तहत विद्यालयों में तीसरे दिन भी उत्साहपूर्वक...

झारखंड स्थापना दिवस समारोह के तहत विद्यालयों में तीसरे दिन भी उत्साहपूर्वक आयोजित हुईं विभिन्न गतिविधियाँ

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया

20 नवंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न होगा चार दिवसीय विद्यालय स्तरीय आयोजन; 25 नवंबर को प्रखंड एवं 27 नवंबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

गुमला : – गुमला जिला में झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह 2026 के अवसर पर जिले के सरकारी विद्यालयों में चल रहे चार दिवसीय शैक्षणिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तीसरे दिन भी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। ज्ञात हो कि राज्य स्तरीय निदेशानुसार 15 नवंबर से 28 नवंबर तक स्थापना दिवस के वृहत दैनिक कार्यक्रम हो रहे हैं ।

जिला प्रशासन के नेतृत्व एवं झारखंड शिक्षा परियोजना, गुमला के संयोजन में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, प्रतिभा एवं सांस्कृतिक अभिरुचि को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पेंटिंग, निबंध, क्विज, सहित विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिदिन विद्यालयों की प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में विशेष सत्र आयोजित कर विद्यार्थियों को झारखंड राज्य के गठन का इतिहास, महापुरुषों एवं वीर सपूतों का योगदान, जनजातीय संस्कृति, पारंपरिक विरासत, लोककला एवं राज्य की विकास यात्रा से परिचित कराया जा रहा है। साथ ही झारखंड की गौरवशाली विरासत के संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा, सामाजिक सद्भाव एवं राज्य के विकास में योगदान देने के लिए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सामूहिक शपथ भी दिलाई जा रही है।
इस अवसर पर नृत्य, गायन, ड्रामा, कथावाचन सहित विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही चार दिवसीय विद्यालय स्तरीय कार्यक्रमों का समापन होगा।

विद्यालय स्तर पर आयोजित गतिविधियों के बाद शिक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा। इन आयोजनों में विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

प्रखंड एवं जिला स्तरीय आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करने के साथ उनमें अपनी सांस्कृतिक पहचान के प्रति गौरव एवं राज्य के विकास में सहभागी बनने की भावना को प्रोत्साहित किया जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments