19.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaकोटमाटी ग्राम निवासी पिता ने अपने पुत्र के गुमशुदगी होने का घाघरा...

कोटमाटी ग्राम निवासी पिता ने अपने पुत्र के गुमशुदगी होने का घाघरा थाना में दिया लिखित आवेदन,खोजने की लगाई गुहार

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा थाना क्षेत्र के कोटामाटी ग्राम निवासी पिता मोहिद खान ने अपने नाबालिक पुत्र मोहम्मद कैफ खान की गुमशुदगी होने का घाघरा थाने में शुक्रवार को दिन के डेढ़ बजे लिखित आवेदन देकर पुलिस से खोजने की गुहार लगाई है।दिए गए आवेदन में मोहिद खान ने बताया कि उसका पुत्र मोहम्मद कैफ़ खान की उम्र 14 वर्ष है।वही गुरुवार को दिन के 6 बजे वह घर से निकला था। जिसके बाद वह घर नहीं लौटा।जिसके बाद सगे संबंधी परिवार जनों के बीच भी पता किया गया। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद आज घाघरा थाने में लिखित आवेदन देकर पुत्र की गुणसूदगी होने का लिखित आवेदन दिया है। वही पिता ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिन किन्हीं लोगो को उसका पुत्र दिखे ।तो इसकी सूचना थाना या अन्य लोगों को जरूर दे।ताकि उसका पुत्र मिल सके। साथ ही पिता ने यह भी बताया कि उसका पुत्र लगभग साढ़े 4 फीट का है। और ब्लू जींस और गुलाबी रंग का फूल शर्ट पहन कर घर से निकला है।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments